फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accusation of corruption on additional district court judge in Telangana

तेलंगाना में अतिरिक्त जिला जज पर भ्रष्टाचार के आरोप में कसा शिकंजा

Thu, 15 Nov 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 15 Nov 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
accusation of corruption on additional district court judge in Telangana

तेलंगाना के एक अतिरिक्त जिला जज पर खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में शिकंजा कस गया है। राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज करने के बाद बुधवार की कई जगह छापेमारी की, जिसमें जज की करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है।

विज्ञापन

 
एसीबी ने रंगा रेड्डी जिले के 14वें अतिरिक्त जिला जज वैद्य वारा प्रसाद के खिलाफ हैदराबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने एक शिकायत के आधार पर जांच का निर्देश एसीबी को दिया था। एजेंसी ने बुधवार को हैदराबाद में चार स्थानों पर, तेलंगाना के सिरीसिल्ला जिले में तीन स्थानों पर और महाराष्ट्र में दो स्थानों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन

जज व उनके परिजन अक्सर करते रहते थे विदेश यात्राएं

एसीबी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जज और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी में तीन फ्लैट के दस्तावेज, दो कार, घरेलू सामान, एक दोपहिया वाहन और करीब 38.16 लाख रुपये के बैंक जमा व फिक्स्ड डिपॉजिटों के दस्तावेज बरामद किए गए। 

करीब 1.5 करोड़ रुपये के बिल वाली इस संपत्ति की बाजार भाव पर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत बैठती है। एसीबी के बयान के अनुसार, जज और उनके पारिवारिक सदस्यों के कई बार विदेशी दौरे करते हुए वहां पर भारी खच करने के भी सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed