फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to salman khurshid searching pm modi good work is very difficult

मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने’ जैसा : सलमान खुर्शीद

Sun, 01 Sep 2019 03:32 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
According to salman khurshid searching pm modi good work is very difficult
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके काम में अच्छाई ढूंढना भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जैसा है। खुर्शीद ने कहा कि देश जिस तरह से चल रहा है कांग्रेस उसे लेकर बहुत चिंतित है। वहीं, हाल ही में कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री कुछ अच्छा करते हैं तो उनकी तारीफ भी होनी चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक मॉडल में सबकुछ खराब ही नहीं है और उनके द्वारा किए गए काम को स्वीकार नहीं करने और हमेशा उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन


कांग्रेस के अन्य नेताओं शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस टिप्पणी को लेकर जयराम रमेश का साथ दिया था और कहा था कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी होनी चाहिए। खुर्शीद ने रविवार को कहा कि मेरी नजर में, मोदी द्वारा किए गए अच्छे काम को खोजना ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने’ जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की हमेशा आलोचना नहीं करने की रमेश और अन्य नेताओं की टिप्पणी के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने कहा कि वह किसी को सीधे-सीधे जवाब नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उससे और भ्रम पैदा होगा।


खुर्शीद ने कहा, 'रमेश ने वह कहा जो वह कहना चाहते थे। हम सभी चीजों को उसी हिसाब से देखते हैं जो हमारे लिए सही होता है। जैसा कि मैंने कहा, मेरे लिए मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed