{"_id":"5d710eb18ebc3e93ab3b6d0e","slug":"according-to-official-over-22000-websites-hacked-in-10-months-in-india-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 10 महीने में 22 हजार से ज्यादा वेबसाइट हुईं हैक: अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में 10 महीने में 22 हजार से ज्यादा वेबसाइट हुईं हैक: अधिकारी
Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच 10 महीने की अवधि में भारत में 22,000 से अधिक वेबसाइटें हैक की गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई द्वारा साइबर फोरेंसिक पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान ये आंकड़े पेश किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिन मामलों पर चर्चा की गई, उनमें सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हैक भी शामिल है जिसके तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंतरराष्ट्रीय लेन देन के लिए बैंकिंग मैसेजिंग ‘स्विफ्ट’ को हैकरों ने निशाना बना कर 17.1 करोड़ डॉलर उड़ा दिए थे।
विज्ञापन