फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to Odisha government Cyclone Fani caused 525 crore rupees infrastructure damage

फैनी चक्रवात: ओडिशा में 525 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे को पहुंचा नुकसान

Wed, 15 May 2019 10:38 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 15 May 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
According to Odisha government Cyclone Fani caused 525 crore rupees infrastructure damage
चक्रवाती तूफान फैनी - फोटो : File Photo

ओडिशा तट पर तीन मई को आए फैनी चक्रवात पर आवास और शहरी विकास विभाग का कहना है कि इससे 525 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रेस वार्ता में विभाग ने कहा, "53 शहरी स्थानीय निकाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 291 किमी की नाली, 750 किमी सड़क और 267 पुलियाओं को भी नुकसान पहुंचा है।"


loader

विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जी मथिवथनन का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुए अन्य बुनियादी ढांचे में पार्क, खेल के मैदान, कम्युनिटी सेंटर, टाउन हॉल्स और अन्य स्थान शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "20 कस्बों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। अाहार योजना की केंद्रीय रसोई और इन शहरी स्थानीय निकायों में 27 केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 21 हजार स्ट्रीट लाइट प्रभावित हुई हैं। कुल मिलाकर 525 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।"

इससे पहले शनिवार को ओडिशा की सरकार ने औपचारिक आंकड़े जारी कर बताया था कि चक्रवात में 64 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 39 लोग पुरी से थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पशुओं के हताहत होनी की संख्या करीब 34 लाख है। राज्य में चक्रवात से एक करोड़ 65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed