{"_id":"5a30c5964f1c1b87698c1476","slug":"according-to-a-survey-job-prospects-to-increase-in-india-in-next-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अगले तीन महीनों में नौकरी की संभावना बढ़ी: सर्वे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में अगले तीन महीनों में नौकरी की संभावना बढ़ी: सर्वे
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में कंपनियों में अधिकाधिक नियुक्ति की संभावना की सूची में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे पायदान पर है। जहां अगले तीन महीनों के भीतर अधिक से अधिक कर्मियों की नियुक्ति की संभावना है, वहीं इस सूची में ताइवान शीर्ष पायदान पर है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है।
प्रमुख स्टाफिंग कंसल्टेंसी मैनपावरग्रुप इंडिया द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक पूरे देश के सभी चार भौगोलिक क्षेत्रों में निगरानी रखे जाने वाले सभी सात उद्योगों में कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।
सर्वेक्षण के मुताबिक नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए इस तिमाही में अवसरों की संख्या पिछली तिमाही से अधिक है। इस सर्वेक्षण में देश के उद्योगों के विभिन्न क्षेत्रों के 4,500 से अधिक नियोक्ताओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
ताइवान 25 फीसदी एंप्लॉइमेंट आउटलुक के साथ सूची में शीर्ष पर काबिज है। अगले तीन महीनों में ताइवान में सर्वाधिक नियुक्ति की संभावना है। इसके बाद 24 फीसदी एंप्लॉइमेंट आउटलुक के साथ जापान दूसरे स्थान पर और 22 फीसदी एंप्लॉइमेंट आउटलुक के साथ भारत तीसरे स्थान पर काबिज है।
मैनपावरग्रुप ने 43 देशों व क्षेत्रों के लगभग 59,000 नियोक्ताओं का साक्षात्कार किया और यह उल्लेख किया कि ऑस्ट्रेलिया, जापान, नॉर्वे, पोलैंड, रोमानिया और अमेरिका की कंपनियों की योजना अगले पांच वर्षों या उससे अधिक वक्त में ज्यादा से ज्यादा नियुक्ति करने की है। कुछ देशों जैसे ब्राजील, चीन तथा भारत में रोजगार बाजार की अस्थिरता काफी कम होती दिखी है।
मैनपावरग्रुप इंडिया के समूह प्रबंध निदेशक एजी राव ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहित करने का काम लगातार जारी है, ताकि वे अपने कारोबारी संचालन में विस्तार करें, जिससे रोजगार बाजार को बढ़ावा मिलेगा। सभी सात उद्योग क्षेत्रों में नियोक्ताओं की नियुक्ति की मंशा सकारात्मक है।