फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accidents in Purvanchal 9 killed.

पूर्वांचल में अलग-अलग सड़क हादसे, नौ की मौत

Mon, 30 May 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर/बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर/बलिया Updated Mon, 30 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Accidents in Purvanchal 9 killed.
बीते 24 घंटे के अंदर पूर्वांचल के तीन जिलों में सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें गाजीपुर में एक सिपाही सहित तीन लोगों की मौत दो बाइक की टक्कर में हुई है जबकि बलिया में ट्रक से बाइक की टक्कर में दो भाइयों तथा टेंपों की टक्कर से एक बालिका की जान चली गई। वहीं  वाराणसी के कपसेठी और चौबेपुर क्षेत्र में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


 गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर मोड़ पर रविवार की शाम दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक पुलिस कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कटघरा गांव निवासी हरिहर राम का पुत्र संदीप राम (25 वर्ष) छत्तीसगढ़ में सिपाही था। वह छुट्टी पर घर आया था। रविवार को बाइक से इसी गांव के रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी मुन्नीलाल राम (70 वर्ष) के साथ भितरी गांव गया था। शाम को वापसी में लच्छीपुर के पास धीराबलुआ गांव की तरफ से आ रहे बरहट इक्टहियां गांव निवासी रवि राम की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव के समीप शनिवार की रात साढ़े दस बजे के करीब बाइक से जा रहे दो युवक आमिर (28) तथा उसका भाई सरफराज (29) ट्रक में पीछे से जा भिड़े। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मऊ जिले के गोहना मुहम्मदाबाद के जमालपुर मुहल्ला निवासी दोनों भाई बाइक से रसड़ा होते हुए देवरिया जिले के पिंडी गांव बहन के लड़के के जन्मदिन में भाग लेने जा रहे थे। वहीं बांसडीहरोड थाने के बांसडीहरोड-सोनवानी मार्ग स्थित शेर गांव के समीप रविवार की शाम टेंपो की टक्कर से अर्निका (8) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार को वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के उमरहां में दैत्राबीर बाबा मंदिर के पास 11.30 बजे दिन में बाइक से जा रहे लंका थाने के हेड कांस्टेबल देवराज राम (55) की बाइक में एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। देवराज राम बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नागपुर गांव के रहनेवाले थे। वे लंका थाने में हेड कांस्टेबल थे। कुछ दिनों से वे कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। घटना के वक्त वह मारकंडेय महादेव का दर्शन कर लौट रहे थे। दूसरी घटना चौबेपुर के पंडापुर की है। गाजीपुर के खानपुर क्षेत्र के पटखौली निवासी अरुण पांडेय (38) और अमित पाठक (22) शनिवार की रात करीब 11 बजे वाराणसी से घर लौट रहे थे। पंडापुर में डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें अरुण की मौत हो गई जबकि अमित का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अरुण ने हेलमेट नहीं लगाया था। तीसरी घटना कपसेठी के  शिवदासपुर गांव की है। गजापुर गांव निवासी कृष्ण गुप्ता (17) रविवार की सुबह कपसेठी सब्जी मंडी जा रहा था। शिवदासपुर में सुबह करीब छह बजे सड़क पार करते समय पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed