फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ACB raids Sena UBT MLAs premises in Ratnagiri files case for amassing disproportionate assets

Maharashtra: उद्धव शिवसेना विधायक राजन साल्वी के परिसरों पर एसीबी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Thu, 18 Jan 2024 01:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) विधायक राजन साल्वी के विभिन्न परिसरों पर एसीबी ने छापेमारी की। साल्वी, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
ACB raids Sena UBT MLAs premises in Ratnagiri files case for amassing disproportionate assets
राजन साल्वी - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को रत्नागिरी जिले में शिवसेना विधायक राजन साल्वी के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की। विधायक राजन साल्वी और उनके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिवसेना विधायक के पांच परिसरों में एसीबी की ठाणे इकाई ने छापेमारी की। तीन बार के विधायक साल्वी राजापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक साल्वी  2009, 2014 और 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए लगातार तीन बार चुने गए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 'सालवी, उनकी पत्नी और बेटे ने 3.53  करोड़ की संपत्ति अर्जित की, जो कि उनकी आय से अधिक है।'
विज्ञापन


पिछले साल भी एसीबी ने भेजा था नोटिस
हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी पिछले साल आय से अधिक संपत्ति के आरोप में एसीबी राजन साल्वी को नोटिस भेज चुकी है। राजन साल्वी की पत्नी, भाई और भाभी को अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत साल्वी, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed