फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ACB Court in Vijayawada extends former Andhra Pradesh CM and TDP chief N Chandrababu Naidu remand for two more

N Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ाई गई; हाईकोर्ट से भी लगा झटका

Fri, 22 Sep 2023 11:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Sep 2023 11:08 AM IST
सार

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू अभी राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
ACB Court in Vijayawada extends former Andhra Pradesh CM and TDP chief N Chandrababu Naidu remand for two more
एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI

विस्तार

कौशल विकास निगम घोटाला से संबंधित मामले में विजयवाड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। इस बीच हाईकोर्ट में नायडू की प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलु सुधाकर रेड्डी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी। चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू अभी राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश सीआईडी कौशल विकास निगम मामले में राजामहेंद्रवरम जेल में नायडू से पूछताछ करेगी
इन दो दिनों में उनसे कौशल विकास निगम घोटाले के बारे में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार के परिसर में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले दिन में, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने नायडू द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक विवेकानन्द ने कहा, "उनकी (नायडू) हिरासत दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। उनके साथ एक वकील भी रहेगा। अदालक ने कहा है कि पूछताछ के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए या उत्पीड़न और अन्य थर्ड-डिग्री तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

तेदेपा विधायकों का हंगामा
नायडू की रिहाई की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायकों के विरोध के चलते शुक्रवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेता की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा की कार्यवाही दूसरे दिन भी बाधित रही।

मामलों को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की
मुलापेटा बंदरगाह के प्रभावितों को राहत एवं पुनर्वास के अनुमान पर चर्चा शुरू होते ही तेदेपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास आ गए और तम्मिनेनी सीताराम के आसपास खड़े हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की और इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति मांगी।


सदन की कार्यवाही स्थगित
इसके जवाब में वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे तेदेपा विधायक अनुभवी हैं और वे मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है। उन्होंने तेदेपा नेताओं को आगाह किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक भी इसी तरह जवाब दे सकते हैं। शोर शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed