{"_id":"5bb9d471867a5568270c3577","slug":"abvp-wins-in-student-union-election-of-hyderabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत, सभी 6 पदों पर जमाया कब्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत, सभी 6 पदों पर जमाया कब्जा
भाषा, हैदराबाद
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
ABVP Hyderabad University
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) में 2018-19 के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आठ साल बाद शीर्ष छह पदों पर जीत हासिल की है। यूओएच ने शनिवार को नतीजों की घोषणा की, जिसे हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
एबीवीपी ने अन्य पिछड़ा वर्ग फेडरेशन (ओबीसीएफ) और सेवालाल विद्यार्थी दल (एसएलवीडी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उसने पांच अक्टूबर को हुए छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव समेत सभी छह पदों पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), एबीवीपी-ओबीसीएफ-एसएलवीडी और आंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधित्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस, बहुजन स्टूडेंट्स फ्रंट, दलित स्टूडेंट्स यूनियन और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
यूओएच की एक विज्ञप्ति के अनुसार 3,900 से अधिक छात्रों ने चुनाव में हिस्सा लिया था। तेलंगाना एबीवीपी सदस्य सुशील ने कहा, 'आठ साल के अंतराल के बाद एबीवीपी ने यूओएच में छात्र संघ चुनाव जीता है।'
एबीवीपी-ओबीसीएफ-एसएलवीडी की ओर से पीएचडी छात्र आरती नागपाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार जीते। धीरज संजोगी महासचिव के पद के लिये और प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव पद के लिये चुने गये। इसके अलावा अरविंद एस कुमार ने सांस्कृतिक सचिव के पद पर और निखिल राज ने खेल सचिव के पद पर जीत हासिल की।