फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP book to cover Kashmir period and Emergency Sarkaryavah Hosabole to release Dhyeya Yatra on April 15

कार्यक्रम: कश्मीर कालखंड और आपातकाल को समेटेगी एबीवीपी की किताब, 15 अप्रैल को 'ध्येय यात्रा' का विमोचन करेंगे सरकार्यवाह होसबोले 

Wed, 13 Apr 2022 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Apr 2022 08:24 PM IST
सार

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. छगन भाई पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अभाविप के अब तक के समस्त पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
ABVP book to cover Kashmir period and Emergency Sarkaryavah Hosabole to release Dhyeya Yatra on April 15
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : Twitter

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों की यात्रा पर आधारित पुस्तक 'ध्येय यात्रा' अभाविप की ऐतिहासिक जीवनगाथा का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 15 अप्रैल को दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सभागार में करेंगे। दो खंडों में लिखी पुस्तक में विद्यार्थी परिषद के अब तक के इतिहास को समेटा गया है और बताने की कोशिश है कि सही मायने में विद्यार्थी परिषद किन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने उद्देश्य को पाने में सफल रही है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. छगन भाई पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अभाविप के अब तक के समस्त पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन 9 जुलाई, 1949 को किया गया था। इस पुस्तक में अभाविप के रचनात्मक, आंदोलनात्मक और प्रतिनिधित्वात्मक कार्यशैली से 'राष्ट्र-पुनर्निर्माण' के कार्य में संगठन द्वारा निभाई गई अपरिहार्य भूमिका का आलेख है। वर्तमान में 3900 से अधिक इकाइयों, 2331 संपर्क स्थानों, 21 हजार शैक्षणिक परिसरों में कार्यरत 32 लाख कार्यकर्ताओं की यात्रा को इस किताब में समेटने की कोशिश की गई है। इस पुस्तक में इतिहास के बहुत से विशेष काल खंडों का उल्लेख किया गया है, जिसमें युवाओं की विशेष भूमिका रही है। कश्मीर काल खंड, आपातकाल का दौर, बांग्लादेशी घुसपैठ आंदोलन, चिकन नेक आंदोलन, नक्सलवाद की समस्या जैसे कई महत्वपूर्ण इतिहास की घटनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है जिनका वर्तमान राष्ट्रीय विमर्श में भी प्रभाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सिद्धार्थ यादव ने बताया कि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ताओं की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अभाविप का हिस्सा रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पद्मश्री अशोक भगत, पत्रकार रजत शर्मा, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज  सिन्हा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी समेत देश के दिग्गज नाम अभाविप के कार्यकर्ता रह चुके हैं। सभी वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं में इस पुस्तक को लेकर उत्सुकता देखी जा सकती है और विमोचन कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा कई दिग्गज नाम देखे जा सकते हैं।


पुस्तक के विषय में अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि ध्येय यात्रा मात्र एक पुस्तक नहीं अपितु एक जीवंत छात्र आंदोलन का ग्रंथ है। वर्तमान में अभाविप के विविध आयाम छात्रों के बीच काम कर रहे हैं और इस पुस्तक में उनके विकास की कहानी है। हमें आशा है कि इस पुस्तक के माध्यम से, संगठन की कार्यशैली और अभाविप के 'राष्ट्र पुनर्निर्माण' के घोषित लक्ष्य को समझने का मौका समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। पुस्तक के सम्पादक मनोज कांत ने कहा कि यह पुस्तक अभाविप के 70 वर्ष के इतिहास का ग्रंथ है जिसे शोधार्थी छात्र आंदोलन पर शोध के लिए उपयोग कर सकेंगे। समय समय पर शिक्षा क्षेत्र में कैसे परिवर्तन आए और विद्यार्थी परिषद ने क्या भूमिका निभाई वो इस पुस्तक में उल्लेखित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed