{"_id":"591cd2b34f1c1bfc71f2469c","slug":"abu-azmi-trust-takes-over-zakir-naik-s-mumbai-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक अबू आजमी के ट्रस्ट ने किया जाकिर नाईक के मुंबई स्कूल का अधिग्रहण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा विधायक अबू आजमी के ट्रस्ट ने किया जाकिर नाईक के मुंबई स्कूल का अधिग्रहण
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 18 May 2017 06:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने विवादित उपदेशक जाकिर नाईक के प्रतिबंधित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) द्वारा मुंबई में चलाए जा रहे इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल (आईआईएस) का अधिग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
नाईक को लेकर उठे विवाद के बाद इस स्कूल में पढ़ने वाले 200 बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया था। यह स्कूल नर्सरी से दसवीं तक की कक्षाएं चलाता है। अब इस स्कूल को आजमी के नियाज माइनॉरिटी एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा चलाया जाएगा। इस स्कूल का नया नाम एविसेना इंटरनेशनल स्कूल होगा।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए आजमी ने कहा, ‘मैं इस स्कूल में पढ़ रहे 200 बच्चों के भविष्य पर लटकी तलवार से दुखी था। ये सभी बच्चे अच्छे परिवारों से आते हैं। सभी उचित संरक्षण के पात्र हैं। इसलिए मैंने उनके भविष्य का ध्यान रखने का फैसला किया और मझगांव स्थित स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया। अब इस स्कूल को हमारे ट्रस्ट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन