फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABP News Cicero survey: Respondents say Priyanka won’t bring Congress back in UP

यूपी चुनाव में बीजेपी की लग सकती है लॉटरी, माया-मुलायम के लिए बुरी खबर

Tue, 02 Aug 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
ABP News Cicero survey: Respondents say Priyanka won’t bring Congress back in UP
जीत के बाद खुशी से झूमता मोदी बना युवक - फोटो : PTI

आगामी यूपी चुनाव अगले साल 2017 में होने हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी से घमासान शुरू हो गया है। 403 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत की तैयारी हर पार्टी कर रही है। कांग्रेस ने मैदान में सबसे पहले अपने पत्ते खोले हैं। शीला दीक्षित, राजबब्बर को कमान सौंपी गयी है। प्रियंका के रणनीतिक प्रयोग की घोषणा की गयी है। कांग्रेस को प्रियंका पर काफी भरोसा है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी हमेशा की तरह तैयार हैं और प्रशांत किशोर दांव पर दांव लगा रहे हैं। एबीपी न्यूज चैनल ने एक सर्वे को वोटरों के बीच कराया था जिसमें बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


एबीपी न्यूज-सिसरो ने ये सर्वे उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभाओं में 1000 मतदाताओं के बीच 24 से 25 जुलाई के बीच एक त्वरित सर्वे किया था। नतीजे में जो राजनीतिक सोच सामने आयी है उसमें गलती की गुंजाइश प्लस-माइनस फाइव है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव पसं‌दीदा सीएम

ABP News Cicero survey: Respondents say Priyanka won’t bring Congress back in UP
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सर्वे में पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन है ?

जवाब में  28% फीसद वोटरों ने अखिलेश यादव को चुना,जबकि मायावती को 25% वोटरों ने। वहीं योगी आदित्यनाथ 17% वोटरों की पसंब बने। वहीं यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को केवल 6% वोटरों ने चुना। जबकि कांग्रेस का सीएम पद चेहरा शीला दीक्षित के 5% वोटरों को अपने पक्ष में करती दिखीं। वहीं अन्य को 8% और  कह नहीं सकते को 11% वोटरों ने चुना।

सर्वे में पूछा गया कि यूपी में वोटर किस मुद्दे को मतदान के लिए प्राथमिकता देगा ?
तो विकास को 78% वोटरों ने चुना। जाति को 7% वोटरों ने। धर्म को 5%। अन्य को 2% वहीं कह नहीं सकते को 8% वोटरों ने चुना।

सर्वे में पूछा गया कि प्रियंका यूपी में कांग्रेस की वापसी करवाएंगीं ?

इस सवाल के जवाब में  19% वोटरों ने हां कहा। वहीं 51% वोटरों ने नहीं कहा। जबकि 30% वोटरों ने कहा कह नहीं सकते।

राहुल को मिले कांग्रेस की कमान

ABP News Cicero survey: Respondents say Priyanka won’t bring Congress back in UP
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

सर्वे में पूछा गया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की कमान किसको दी जाए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ?

कांग्रेस को कमान संभालने के सवाल पर वोटरों की राय में राहुल गांधी 59% के साथ प्रियंका गांधी से आगे निकलते दिखे। प्रियंका को 41% वोटरों ने चुना।

सर्वे में पूछा गया कि यूपी में किसकी सरकार बनेगी ?

इस सवाल का जवाब देने से पहले हम आपको बता दें कि जवाब में जो प्रतिशत सामने आएगा उसे वोट शेयर न समझा जाए उसे केवल वोटर की राय मानी जाए। एबीपी-सिसरों के सर्वे में जनता के मूड का शुरूआती रूझान अंतिम सत्य नहीं है। अब जानिए उत्तर प्रदेश के वोटरों ने बीजेपी को 32% देकर पहली पसंद बना दिया। जबकि समाजवादी पार्टी को 26% वोटरों ने चुना। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 24% वोटरों का साथ मिलता दिख रहा है। इसके अलावा यूपी में फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रही कांग्रेस को केवल 7% वोटरों ने चुना। वहीं किसी को बहुमत नहीं ऑप्‍शन को 4% वोटरों ने चुना। जबकि 7% वोटरों ने कहा बता नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed