फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abortion is mainly done in the Hindus: Asaduddin Owaisi

महिलाओं के गर्भपात पर ओवैसी का बेतुका बयान, 'हिंदू' शब्द से भड़की भाजपा

Mon, 24 Sep 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Mon, 24 Sep 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Abortion is mainly done in the Hindus: Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि गर्भपात मुख्यत: हिंदू समुदाय में होता है। उनके इस बयान को भाजपा ने ‘‘आदिम एवं महिला विरोधी’’ करार दिया। हैदराबाद के सांसद ने 2001 की जनगणना पर अदालत में दावा किया कि ‘‘काफी संख्या’’ में आत्महत्या करने वाली विवाहिता या दहेज के लिए हत्या का शिकार बनने वाली महिलाएं हिंदू होती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘2001 की जनगणना के मुताबिक गर्भपात मुख्यत: हिंदुओं में होता है, आत्महत्या करने वाली ज्यादातर विवाहित महिलाएं हिंदू हैं, भारत में परित्यक्त महिलाओं और निराश्रित महिलाओं की ज्यादा संख्या हिंदुओं में है।’’ ओवैसी ने एक अखबार के लेख ‘‘तीन तलाक को गैरकानूनी बनाने से महिलाओं को लाभ नहीं होगा’’, की टिप्पणियों को ट्वीट किया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलमीन के नेता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा, ‘‘ओवैसी की मानसिकता का भंडाफोड़ हो गया है और उनके ये बयान पुरातन और महिला विरोधी हैं।’’ राव ने पीटीआई से कहा, ‘‘लगता है कि वह कट्टरवादी मानसिकता से अंधे हो गए हैं और 84 फीसदी आबादी की तुलना 15 फीसदी से कम आबादी से करना निराधार है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट: भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed