{"_id":"66d5a890fb37033ac70ffc51","slug":"abhishek-singhvi-said-100-percent-see-rahul-gandhi-as-pm-when-congress-comes-to-power-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: सिंघवी ने राहुल गांधी की तारीफ की, कहा- अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह 100 फीसदी PM बनने के हकदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: सिंघवी ने राहुल गांधी की तारीफ की, कहा- अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह 100 फीसदी PM बनने के हकदार
Mon, 02 Sep 2024 05:29 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:29 PM IST
सार
सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की संजीदगी से सभी लोग परिचित हो गए हैं। लोगों को यह विश्वास हो गया है कि उनकी करनी और कथनी में फर्क नहीं है।
विज्ञापन
सिंघवी ने राहुल गांधी की तारीफ की
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह बेहद गंभीरता के साथ कई मुद्दों पर काम कर रहे और समर्पण दिखा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए शत प्रतिशत हकदार होंगे।
विज्ञापन
'मुझे भूल जाइए, भाजपा के मित्रों से पूछिए'
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे और क्या वह उन्हें भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं, चार बार के सांसद ने कहा, 'मुझे भूल जाइए, भाजपा के मित्रों से पूछिए। आप सब ट्रोलिंग देखते थे, इसमें प्रशंसा क्यों है, जबकि यह अनिच्छा से की गई प्रशंसा है, क्योंकि आपको एहसास होता है कि (वे) एक ईमानदार व्यक्ति का मजाक उड़ा रहे थे, एक ऐसे व्यक्ति का मजाक उड़ा रहे थे जो सीधा, स्पष्टवादी और वैचारिक है, न कि अतिशयोक्तिपूर्ण, बयानबाजी वाला, राजनीतिक, बड़े-बड़े शब्द बोलने वाला। ईमानदारी सामने आ रही है और लोग इसे महसूस कर रहे हैं।'
विज्ञापन
राहुल गांधी दोहरी बात नहीं करते
सिंघवी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की संजीदगी से सभी लोग परिचित हो गए हैं। लोगों को यह विश्वास हो गया है कि उनकी करनी और कथनी में फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा देश के प्रधानमंत्री के बारे में बात करेंगे तो उलट बात होगी। जो लोग राहुल गांधी का मजाक बनाते थे, वो आज सहमे हुए हैं। राहुल गांधी दोहरी बात नहीं करते, वह मुद्दों पर बात करते हैं। वह संजीदा हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पूरी अवधारणा और समीकरण बदल रहे हैं।
विज्ञापन
अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो...
राहुल गांधी की प्रतिष्ठा और गंभीरता पर सिंघवी ने कहा कि यह सब उनका कमाया हुआ है और अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या कोई उन्हें अनदेखा कर सकता है? यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी भविष्य के प्रधानमंत्री हैं तो उन्होंने कहा, 'कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो सौ फीसदी।'
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो उन्होंने यह अधिकार अर्जित कर लिया है, वह प्रधानमंत्री पद के लिए सही दावा कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी
लोकसभा में 10 साल के अंतराल के बाद यह पहली बार है जब एक नेता प्रतिपक्ष है। इसकी वजह यह है कि सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के पास 16वीं और 17वीं लोकसभा में इस पद के लिए दावा करने को लेकर आवश्यक 10 प्रतिशत सदस्य नहीं थे। राहुल इस बार लोकसभा में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इससे पहले वह तीन बार अमेठी और एक बार वायनाड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी दो चरणों में पूरी की थी। इसे लेकर उनकी जमकर तारीफ भी विपक्षी नेताओं की ओर से की गई। केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए भी राहुल की यात्रा को एक वजह माना जाता है।