फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Manu Singhvi wife purchase 1.5 crore rupee jewellery from Nirav Modi

राज्यसभा सांसद की पत्नी ने नीरव मोदी से खरीदी थी डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वैलरी

Sun, 18 Feb 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Manu Singhvi wife purchase 1.5 crore rupee jewellery from Nirav Modi
अभिषेक मनु सिंघवी

नीरव मोदी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में किए गए घोटाले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि हीरा कारोबारी के कई क्लाइंट उंची पहुंच वाले थे। कुछ ट्रांजेक्शन से पता चला है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता सिंघवी ने कारोबारी से ज्वैलरी की खरीददारी की है। कांग्रेस नेता ने इन ट्रांजेक्शन्स के बारे में जानकारी होने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि यह स्वीकार करने का कोई सबूत नहीं है कि यह बात सही है।

विज्ञापन


ट्रांजेक्शन की तारीख के अनुसार 20 मई, 2014, 21 अगस्त, 2014 और 17 जनवरी, 2015 के दौरान के अनुसार अनीता सिंघवी के पैन नंबर से डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वैलरी खरीदी गई है। सभी भुगतान चेक के द्वारा किए गए हैं। हालांकि सिंघवी ने इन ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी होने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे उनकी (पत्नी) ज्वैलरी खरीददारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले भाजपा ने घोटाले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सिंघवी को लपेटा था।
विज्ञापन


जिसके जवाब में अभिषेक सिंघवी ने कहा था कि भाजपा नेता जिस तरह से मुझे नीरव मोदी मामले में खींच रहे हैं मैं उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा और मानहानि केस कर सकता हूं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का संबंध नीरव मोदी और उनकी कंपनियों से है। इससे नाराज सिंघवी ने इसे मानहानि बताया और मुकदमा दायर करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed