फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee and wife Rujira Banerjee move Supreme Court challenging ED summons in PMLA case

कोयला घोटाला: ईडी से परेशान अभिषेक बनर्जी व उनकी पत्नी ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, की तत्काल सुनवाई की मांग

Mon, 28 Mar 2022 12:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Mar 2022 12:14 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में सोमवार को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई की मांग की है। हाईकोर्ट अभिषेक बनर्जी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुका है।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee and wife Rujira Banerjee move Supreme Court challenging ED summons in PMLA case
अभिषे्क बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की तरफ से जारी किए गए समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में सोमवार को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई की मांग की है। बता दें कि हाईकोर्ट अभिषेक बनर्जी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुका है।

विज्ञापन


ईडी ने 29 मार्च को अभिषेक को पेश होने के लिए कहा था
प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को बंगाल में कथित कोयला तस्करी से संबंधित धन शोधन मामले में 29 मार्च को पेश होने के लिए तलब किया था। इसके पहले अभिषेक दो बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज कर दी थी
गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक और उनकी पत्नी ने ईडी द्वारा दिल्ली तलब किए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिका में कहा गया था कि दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, इसलिए एजेंसी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में पेश होने के लिए नहीं बुलाया जाए। दिल्ली हाई कोर्ट ने 11 मार्च को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। ईडी के अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी से इसी मामले में पिछले साल सितंबर में आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
ईडी ने अभिषेक बनर्जी से कोयला घोटाले  और उनके परिवार की दो कंपनियों के संबंध को लेकर पूछताछ की थी।  उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी के विदेशी बैंक अकाउंट को लेकर भी पूछताछ की गई थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी को शक है कि अभिषेक बनर्जी के परिवार की कंपनियों को कोयला तस्करी से कमाए गए करोड़ों रुपए दिए गए थे, साथ ही कुछ पैसा रुजिरा बनर्जी के अकाउंट भी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed