{"_id":"69fa2f3ea0ea85be610b8bc2","slug":"abhishek-banerjee-alleges-evm-irregularities-west-bengal-election-results-counting-controversy-tmc-bjp-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में चुनावी नतीजों पर घमासान: अभिषेक बनर्जी बोले- EVM में गड़बड़ी नहीं, लेकिन मशीनें बदली जा सकती हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में चुनावी नतीजों पर घमासान: अभिषेक बनर्जी बोले- EVM में गड़बड़ी नहीं, लेकिन मशीनें बदली जा सकती हैं
Tue, 05 May 2026 11:26 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 05 May 2026 11:26 PM IST
सार
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मशीनों की बैटरी और सीरियल नंबर पर सवाल उठाते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर टीएमसी दफ्तरों और विजेता उम्मीदवार के घर पर हमला करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मतगणना की प्रक्रिया के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों और सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। कालीघाट में ममता बनर्जी की मीडिया वार्ता के बाद अभिषेक ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ईवीएम में दर्ज वोट शायद न बदले गए हों, लेकिन पूरी मशीन ही बदली जा सकती हैं, जिससे असली आंकड़े बदल गए।
डायमंड हार्बर के सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव के नतीजों पर सिस्टम की गड़बड़ियों का गहरा असर पड़ा है। इसी वजह से टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गिनती के दौरान कई शिकायतें दर्ज कराई गईं और अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अभिषेक ने यह भी कहा कि गिनती की मेज पर लाई गई ईवीएम के सीरियल नंबर और फॉर्म 17सी के रिकॉर्ड में अंतर पाया गया।
ये भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर सख्त EC: मुख्य सचिव-DGP को दिया निर्देश, किसी भी सूरत में शांति हो बहाल
विज्ञापन
उन्होंने मशीनों की बैटरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि घंटों इस्तेमाल होने के बाद भी मशीनों में बैटरी का स्तर 90 प्रतिशत से ज्यादा कैसे बना रहा। जब उनसे अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी तैनाती से पारदर्शिता की गारंटी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की संभावना फिर भी बनी रहती है।
अभिषेक बनर्जी ने मांग की है कि पारदर्शिता के लिए मतगणना के पूरे दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाए। उन्होंने विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच की रिकॉर्डिंग दिखाने की मांग की। उनका आरोप है कि दोपहर के समय गिनती की रफ्तार को जानबूझकर धीमा कर दिया गया था।
टीएमसी नेता ने कहा कि पार्टी इन सभी मुद्दों की अंदरूनी जांच करेगी और इसके लिए एक टीम बनाई जाएगी। उन्होंने चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा का जिक्र भी किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने जीत के जश्न के नाम पर राज्य भर में टीएमसी के 300 से 400 दफ्तरों में तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर में टीएमसी की विजेता उम्मीदवार बीना मंडल के घर पर हमला हुआ और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया गया।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन