{"_id":"5a6921e14f1c1bb1208b53ec","slug":"abdul-subhan-qureshi-wanted-to-become-is-militant-in-syria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद विवाद के बाद बना आतंकी, सीरिया में आईएस का लड़ाका बनना चाहता था तौकीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाबरी मस्जिद विवाद के बाद बना आतंकी, सीरिया में आईएस का लड़ाका बनना चाहता था तौकीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
abdul subhan qureshi
- फोटो : kumar sanjay
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर उर्फ लादेन सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्ती होना चाहता था। वह सीरिया में आईएस का लड़ाका बनना चाहता था। उसने सऊदी अरब से सीरिया जाने की बहुत कोशिश की थी, मगर ऐसा कोई विश्वासपात्र नहीं मिला, जो उसे सीरिया भिजवा सके। वह नेपाल के ही वीजा पर सीरिया जाना चाहता था। वह बाबरी मस्जिद के गिरने के बाद आतंक की राह पर चलने लग गया था और इसने मुंबई में पोस्टर लगाए थे।
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तौकीर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह सऊदी अरब में कई महीने इस कोशिश में लगा रहा कि वह सीरिया चला जाए, मगर इसे कोई विश्वासपात्र नहीं मिला। पहले ये तालिबान से प्रभावित था, मगर बाद में इसका झुकाव आईएस की ओर हो गया था। सीरिया जाने का जब इसका इंतजाम नहीं हो पाया, तो ये भारत आ गया और यहां पर आईएस को खड़ा करने की ठानी।

Trending Videos
बहराइच वाला व्यक्ति इसका हमसफर बन रहा था
isis
भारत में ये यूपी के बहराइच में रहा था। नेपाल से ही तराई इलाके में आता रहता था। यहां का एक व्यक्ति उसका साथी बना। दिल्ली पुलिस इस साथी की जोरशोर से तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह आजमगढ़ व बहराइच के आसपास के इलाकों में दर्जनों युवाओं को जिहाद के नाम पर उकसा चुका है। बहराइच वाला व्यक्ति इसका हमसफर बन रहा था।
स्पेशल सेल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाबरी मस्जिद के गिरने के बाद ये बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। इसके बाद इसने आतंकवाद की राह पर चलना शुरू कर दिया था। इसने बाबरी मस्जिद के गिरने के विरोध में वर्ष 1998 में मुंबई में अपने व सिमी के नाम से पोस्टर लगाए थे।
इस मामले में तौकीर के खिलाफ मुंबई में महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1995 के तहत मामला दर्ज हुआ था। ये पहला मामला था, जो तौकीर के खिलाफ दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2000 में सिमी पर प्रतिबंध लगने के बाद ये कर्नाटक चला गया था और यहां पर भटकल बंधुओं के संपर्क में आया था।