फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abandoned packets of charas worth Rs 16 cr seized from Gujarat seashore

Gujarat: द्वारका जिले में समुद्र तट पर 16 करोड़ रुपये का चरस मिला, अधिकारी बोले- समुद्र से बहकर आया

Sun, 09 Jun 2024 04:10 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 09 Jun 2024 04:10 PM IST
सार

देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने कहा कि तट पर गश्त के दौरान, स्थानीय पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों को दो रात पहले वरवाला के पास प्लास्टिक के तीन बोरे मिले, जिनमें चरस के 30 पैकेट थे।

विज्ञापन
Abandoned packets of charas worth Rs 16 cr seized from Gujarat seashore
16 करोड़ की ड्रग्स बरामद। - फोटो : ani

विस्तार

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में समुद्र तट पर 16 करोड़ रुपये मूल्य के चरस के लावारिस पैकेट जब्त किए गए है। एक अधिकारी ने बताया कि वरवाला के पास तट पर मादक पदार्थ से भरे तीन बोरे मिले। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने कहा, "तट पर गश्त के दौरान, स्थानीय पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों को दो रात पहले वरवाला के पास प्लास्टिक के तीन बोरे मिले, जिनमें 30 पैकेट थे।" 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्यापन के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों को बुलाया गया और पता चला कि पैकेटों में 32 किलोग्राम चरस है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 16 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि द्वारका पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मादक पदार्थ गहरे समुद्र से बहकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed