{"_id":"612ce53e5e973829b76fcaba","slug":"aaps-allegation-uttarakhands-health-system-is-the-worst-per-capita-annual-health-expenditure-is-only-rs-5-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का आरोप : उत्तराखंड की हेल्थ सर्विस सबसे खराब, प्रति व्यक्ति सालाना स्वास्थ्य खर्च मात्र 5.25 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आप का आरोप : उत्तराखंड की हेल्थ सर्विस सबसे खराब, प्रति व्यक्ति सालाना स्वास्थ्य खर्च मात्र 5.25 रुपये
Mon, 30 Aug 2021 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:33 PM IST
सार
आप ने उत्तराखंड में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे खराब है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में जड़ें जमाने में जुटी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस पहाड़ी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे खराब है। पार्टी के मुताबिक, जिस समय दुनिया की सरकारें अपने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रही हैं, वहीं उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य बजट में कमी कर रही है। एक रिपोर्ट के हवाले से पार्टी ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार अपने प्रत्येक निवासी के स्वास्थ्य पर साल भर में केवल 5.25 रूपये खर्च करती है, जिसके कारण लोगों को आवश्यक सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तराखंड सरकार का स्वास्थ्य बजट 2018-19 में 188 करोड़ था, जो इसके अगले वर्ष 2019-20 में केवल 97 करोड़ कर दिया गया। बजट में कमी उस दौरान हुई है जबकि पूरी दुनिया में सरकारें अपने स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी कर रही थीं, ताकि वे अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर सकें। आप नेता ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को राज्य के अस्पतालों में कोई इलाज नहीं मिल पाता और बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली की तरफ रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देख रहे हैं कि दिल्ली में लोगों को किस स्तर की बेहतर सुविधा मिलती है और उन्हें इसके लिए कोई मूल्य नहीं चुकाना पड़ता है। अगर रास्ते में किसी का एक्सीडेंट भी हो जाए तो उसकी मदद करने वाला उसे अस्पताल तक पहुंचाने में नहीं हिचकता क्योंकि उसे पता होता है कि दिल्ली सरकार उस व्यक्ति का पूरा इलाज मुफ्त कराएगी। भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यहां के लोगों को भी दिल्ली की तरह सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।
विज्ञापन