{"_id":"57ba34094f1c1b9663d4f89e","slug":"aap-will-not-contest-in-2017-up-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आप
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 22 Aug 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के यूपी, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी सकीम मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2017 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। लेकिन इसके बाद होने वाले निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। रुहेलखंड मंडल में आप को नंबर एक पार्टी बनाने के संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में आप के सह प्रभारी ने कहा कि यूपी में अधिकांश चुनाव धनबल, जाति और गुंडागर्दी के बल पर लड़े जाते हैं। आप इस तरह की विचारधारा से दूर है। इसलिए पर्याप्त तैयारी न होने के चलते पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। सकीम मलिक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह शहर और गांवों की गली-गली में जाकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामों के बारे में बताएं।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकाल में मोहल्ला क्लीनिक के जो प्रोजेक्ट तीन करोड़ में स्वीकृत थे, वह 20 लाख में बन गए। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा है। वहां सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। ठेकेदार को अब मंत्री से लेकर विधायक को रिश्वत के 10 रुपये भी नहीं देने पड़ते हैं। इसी तरह की सरकार की जरूरत यूपी में भी है।
विज्ञापन