फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Says it has proof of the illegal raid by police at its office in Ahmedabad

Gujarat: पुलिस ने किया इनकार तो आम आदमी पार्टी बोली - हमारे पास दफ्तर में छापेमारी के पर्याप्त सबूत

Mon, 12 Sep 2022 02:07 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 12 Sep 2022 02:07 PM IST
सार

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर रविवार को अवैध रूप से छापा मारा।

विज्ञापन
AAP Says it has proof of the illegal raid by police at its office in Ahmedabad
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(फाइल)

विस्तार

गुजरात पुलिस के इनकार के बाद आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि अहमदाबाद में उसके कार्यालय में पुलिस की छापेमारी के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। अगर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तलाशी के बारे में सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं तो सारे सबूत दिखाए जाएंगे। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर रविवार को अवैध रूप से छापा मारा। वे जबरन कार्यालय में घुस गए और अदालत के किसी वारंट या आदेश के बिना दो घंटे तक तलाशी लेते रहे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के दल ने सभी कम्प्यूटरों को खंगाला, पार्टी कार्यालय में रखे सभी दस्तावेजों की जांच की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस को छापेमारी में कुछ नहीं मिला इसलिए कर रही इनकार: सौरभ भारद्वाज
भारद्वाज ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस इसलिए इनकार कर रही है क्योंकि उन्हें पार्टी कार्यालय पर  अवैध तलाशी के दौरान आप के खिलाफ कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे पास पुलिस द्वारा अहमदाबाद में हमारे पार्टी कार्यालय में अवैध छापे मारने और तलाशी लेने का सबूत है। हमारे लोग उन पुलिस अधिकारियों को जानते हैं जो वहां गए थे। अगर गुजरात के मुख्यमंत्री एक संवाददाता सम्मेलन करने और छापे से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने के लिए राजी हो जाते हैं तो हम सबूत पेश करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल बोले- हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं
अहमदाबाद स्थित पार्टी दफ्तर पर छापे की खबरों को लेकर केजरीवाल ने कहा, "गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। आप के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या रहा पुलिस का बयान?
हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि जब आप पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किसने की और वास्तव में क्या हुआ। नवरंगपुरा पुलिस थाना के निरीक्षक पीके पटेल ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं की गई थी। पटेल ने बताया, ‘‘छापे को लेकर गढ़वी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद बाद मैं, व्यक्तिगत रूप से रविवार रात पार्टी कार्यालय गया और विवरण मांगा। लेकिन वहां मौजूद यज्ञेश नामक व्यक्ति सहित पार्टी नेताओं ने गढ़वी के दावे के मुताबिक कोई विवरण नहीं दिया कि कौन आया था और वास्तव में क्या हुआ।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed