फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP: Saurabh Bhardwaj roar in Mahapanchayat said- When everyone is together BJP will have to bow down

AAP: 'अनंगपुर बचाओ' महापंचायत में सौरभ भारद्वाज की हुंकार; बोले- जब सब साथ होंगे, तो भाजपा को झुकना ही पड़ेगा

Sun, 13 Jul 2025 08:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/फरीदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Jul 2025 08:23 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अनंगपुर गांव को बचाने के लिए हम सबको एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी और इसके लिए हम सभी को तैयार होना पड़ेगा। अगर हम सभी एकजुट रहेंगे, तो जीतेंगे और सरकार को झुकना पड़ेगा।

विज्ञापन
AAP: Saurabh Bhardwaj roar in Mahapanchayat said- When everyone is together BJP will have to bow down
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/@Saurabh_MLAgk

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अनंगपुर गांव को बचाने के लिए रविवार को आयोजित महापंचायत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सभी को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि 1300 साल पुरानी अनंगपुर गांव की विरासत को मिटाने की साजिश के खिलाफ अब गांव-देहात एकजुट हैं। जब सब साथ होंगे, तो भाजपा सरकार को झुकना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ किसानों ने एकजुटता दिखाई तो केंद्र सरकार को कानून वापस लेना पड़ा। अगर केंद्र सरकार अपने फायदे के लिए अध्यादेश लाकर कोर्ट का फैसला पलट सकती है, तो लाखों लोगों को बचाने के लिए भी अध्यादेश ला सकती है। 

विज्ञापन


फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में रविवार को आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से तीन साल पहले किसानों ने केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू की थी। पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आकर बैठ गए। मीडिया ने किसान को नहीं दिखाया, मगर वह डटे रहे। गर्मी-सर्दी झेली, बरसात में सब कुछ भीग गया, 600 किसान मर गए, फिर भी किसान डटे रहे और एक साल बाद केंद्र सरकार को हार माननी पड़ी और किसान जीत गए। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अनंगपुर गांव को बचाने के लिए हम सबको एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी और इसके लिए हम सभी को तैयार होना पड़ेगा। अगर हम सभी एकजुट रहेंगे, तो जीतेंगे और सरकार को झुकना पड़ेगा। आज सरकार हर जगह एक बहाना बनाती है कि कोर्ट का आदेश आ गया। लेकिन कोर्ट तो सरकार ही गई थी। कोर्ट में सरकार गांव वालों के खिलाफ गई थी। एक तरफ सरकार लड़ेगी, दूसरी तरफ गांव वाले, तो सरकार ही जीतेगी। क्योंकि सरकार के पास बड़े-बड़े वकील हैं। गांव वाला तो हारेगा। सरकार को गांव वालों के लिए लड़ना चाहिए। सरकार को गांव वालों की तरफ से मुकदमे लड़ने चाहिए, लेकिन आज सरकार गांव वालों के खिलाफ मुकदमे लड़ कर उन्हें हरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब दिल्ली की चुनी हुई सरकार को ताकत देने का आदेश दिया, तो एक हफ्ते के अंदर केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाया, लेकिन सरकार को यह पसंद नहीं आया और एक हफ्ते में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट दिया। जब सरकार को अपने मन की करनी होती है, तो न कोई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट नहीं होता है। केंद्र सरकार एक हफ्ते के अंदर अध्यादेश लाती है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट देती है। केंद्र सरकार जिस दिन चाहे, कोर्ट का आदेश पलट सकती है। आज सरकार कोर्ट का नाम इसलिए ले रही है, क्योंकि कोर्ट जो कर रहा है, उसमें सरकार को फायदा दिख रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं सब से एक वादा चाहता हूं। मैं और 'आप' के कई विधायक साथी यहां आए हैं। हम वादा करते हैं कि जिस दिन बुलडोजर अनंगपुर गांव में आएगा, एक आवाज कर देना। दिल्ली से पूरी आम आदमी पार्टी अनंगपुर गांव में खड़ी होगी। अगर हम सब अनंगपुर गांव में बुलडोजर के सामने खड़े हो गए, तो किसी में इतनी ताकत नहीं कि वह हमें हिला सके। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार जिस तरह लाखों लोगों को बेघर करना चाह रही है, उसमें बड़ी संख्या में हमारे गुर्जर समाज और गांव-देहात के भाई शामिल हैं। अगर केंद्र सरकार अपने फायदे के लिए अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट सकती है, तो लाखों लोगों को बचाने के लिए भी अध्यादेश लाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में ब्रह्म सिंह तंवर, महाबल मिश्रा, सहीराम पहलवान, रमेश पहलवान, कृष्ण जाखड़ समेत गुर्जर समाज के पार्षद शामिल रहे।


सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि आज अनंगपुर गांव में भाजपा सरकार के बुलडोजर के खिलाफ हुई महापंचायत, इस लड़ाई में हम सब मजबूती से अनंगपुर गांव के लोगो के साथ है। 1300 साल पुरानी विरासत को मिटाने की साज़िश के खिलाफ अब गांव-देहात एकजुट हैं। जब सब साथ होंगे, तो बीजेपी सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed