फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP said Defamation suit against Sanjay Singh bid to keep him away from Delhi poll campaign

Goa: 'दिल्ली चुनाव के प्रचार से दूर रखने की साजिश', संजय सिंह पर दर्ज मानहानि केस पर आप का गोवा CM पर हमला

Wed, 18 Dec 2024 02:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 18 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाया है। इसी पर आम आदमी पार्टी भड़क गई है। 

विज्ञापन
AAP said Defamation suit against Sanjay Singh bid to keep him away from Delhi poll campaign
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोवा में एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। यहां की आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर किया गया मानहानि मुकदमा दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार से उन्हें दूर रखने की साजिश है।

विज्ञापन


जनवरी या फरवरी में हो सकते हैं चुनाव
बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में हो सकते हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होने की संभावना है।
विज्ञापन


100 करोड़ का हर्जाना
गोवा के मुख्यमंत्री की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने मंगलवार को उत्तर गोवा के बिचोलिम गांव में एक कोर्ट में संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने कैश-फॉर-जॉब घोटाले में उनका नाम लिया। इसी के तहत उन्होंने आप नेता से 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने नोटिस किया जारी
अदालत ने इस संबंध में सिंह को नोटिस जारी किया और उनसे 10 जनवरी, 2025 तक जवाब मांगा है। संजय सिंह, जो राज्यसभा सदस्य हैं, ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने सुलक्षणा सावंत के खिलाफ आरोप लगाए थे।

आप का हमला
आप के गोवा इकाई के महासचिव वाल्मिकी नाइक ने कहा कि चूंकि संजय सिंह पार्टी के प्रमुख प्रचारक हैं, इसलिए उन पर यह मुकदमा दायर किया गया है ताकि उनका समय बर्बाद हो और वह चुनाव प्रचार पर ध्यान न दे सकें। नाइक ने यह भी कहा कि इस मामले को गोवा में दायर किया गया ताकि संजय सिंह को अदालत की सुनवाई के लिए गोवा आना पड़े। 


उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सिद्दीकी सुलेमान खान के भूमि कब्जे के मामले से ध्यान हटाने की कोशिश भी हो सकती है, जो क्राइम ब्रांच की कस्टडी से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed