{"_id":"6308d4e14f5ed751b52a5c5f","slug":"aap-pre-poll-promises-like-chinese-products-buyers-will-regret-gujarat-bjp-chief-assembly-election-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात भाजपा अध्यक्ष का 'आप' पर तंज, कहा- उनके चुनावी वादे चीनी उत्पादों जैसे, खरीदेंगे तो पछताएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात भाजपा अध्यक्ष का 'आप' पर तंज, कहा- उनके चुनावी वादे चीनी उत्पादों जैसे, खरीदेंगे तो पछताएंगे
Fri, 26 Aug 2022 07:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:46 PM IST
सार
पाटिल ने दावा किया कि भाजपा समग्र विकास में विश्वास करती है और यही वजह है कि रोजगार मुहैया कराने के मामले में गुजरात देश का नंबर एक राज्य है।
विज्ञापन
सीआर पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सीआर पाटिल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज कल एक व्यक्ति राज्य का दौरा कर रहे हैं। वे रोज नए नए चुनाव पूर्व वादे की पेशकश कर रहे हैं। ये वादे चीनी उत्पाद जैसे ही हैं, जिसे खरीदने पर पछतावा ही होगा।
विज्ञापन
दरअसल, आप अपना जनाधार बढ़ाने और गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले केजरीवाल ने लोगों को बिजली बिल राहत से लेकर महिलाओं और बेरोजगारों को भत्ते की गारंटी दी है।
विज्ञापन
पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि आज कल एक व्यक्ति गुजरात जाते हैं और मुफ्त बिजली देने का वादा करते हैं। वह गारंटी नहीं देते कि बिजली वास्तव में आएगी या नहीं। ऐसे वादे चीनी उत्पादों की तरह हैं। अगर आप उन्हें खरीदते हैं तो आपको पछतावा होगा।
विज्ञापन
सूरत में एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल का नाम लिए बगैर पाटिल ने कहा कि वे गुजरात के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा कर उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। यह कैसे संभव है जब वर्तमान में सरकारी पदों की कुल संख्या केवल 5.5 लाख है। वे वादा भी करते हैं कि अगले पांच वर्षों में उस संख्या को दोगुना करेंगे, लेकिन यह खुलासा नहीं करते कि कैसे करेंगे।
पाटिल ने दावा किया कि भाजपा समग्र विकास में विश्वास करती है और यही वजह है कि रोजगार मुहैया कराने के मामले में गुजरात देश का नंबर एक राज्य है। पाटिल ने कहा कि इन लोगों को राज्य के निवासियों को खोखले वादों के साथ बेवकूफ बनाना बंद करना चाहिए।