विश्वास ने एक ट्वीट से साधा कई पार्टियों पर निशाना, कहा-अपना गिरगिट भी लजा रक्खा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यानी उनपर राजनीतिक पार्टियों ने डोरे डालना शुरू कर दिया है। विश्वास का ट्वीट कुछ इस तरह है-इन सियासत के अजगरों ने तो,अपना गिरगिट भी लजा रक्खा है ,एक शायर ख़रीदने के लिए ,पूरा बाज़ार सजा रक्खा हैं..! इस पूरे ट्वीट का मतलब यही निकल रहा है कि राजनीति के अजगर जिस तरह से रंग बदल रहे हैं उनसे तो गिरगिट भी शर्माने लगा है।
विश्वास ने इससे पहले सोमवार को एक ट्वीट किया और एक साथ नरेश अग्रवाल, अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी पर निशाना साधा। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, "आम दरबार हो या खास दरबार, बेशर्म राजनीति के ‘अजगर-नरेशों’ का 2G नेटवर्क हर जगह कामयाब है!"
आप नेता ने यह ट्वीट विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए किया, जिसमें स्वराज ने जया बच्चन पर दिए गए नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।
बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर कहा, 'फिल्मों में काम करने वाली से मेरी हैसियत कर दी गई, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया।
इस ट्वीट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया जिसके बाद विश्वास ने ट्वीट किया,‘एक भीषण अवसरवादी की भाषाई लंपटता को सार्वजनिक रूप से लताड़ कर आपने अपने प्रति हमारा आदर और प्रगाढ़ कर लिया सुषमा स्वराज दी।
इन सियासत के अजगरों ने तो,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 13, 2018
अपना गिरगिट भी लजा रक्खा है ,
एक शायर ख़रीदने के लिए ,
पूरा बाज़ार सजा रक्खा हैं..! 😜@rahatindori @Rekhta