फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP National Joint Secretary Gopal Italia arrested in case of comment on Home Minister of Gujarat

Gujarat: आप नेता गोपाल इटालिया गिरफ्तार; गुजरात के गृह मंत्री पर टिप्पणी मामले में कार्रवाई

Mon, 17 Apr 2023 07:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 07:01 PM IST
सार

जमानत के बाद इटालिया ने कहा कि एफआईआर में अपराध जमानती था, इस वजह से क्राइम ब्रांच ने मुझे छोड़ दिया। इटालिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की थी, इसलिए वह डरी हुई है।

विज्ञापन
AAP National Joint Secretary Gopal Italia arrested in case of comment on Home Minister of Gujarat
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव गोपाल इटालिया - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव गोपाल इटालिया को सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इटालिया ने गुजरात के गृहमंत्री पर टिप्पणी की थी, जिस वजह से टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन


भाजपा पर साधा हमला
जमानत के बाद इटालिया ने कहा कि एफआईआर में अपराध जमानती था, इस वजह से क्राइम ब्रांच ने मुझे छोड़ दिया। इटालिया ने कहा कि राजनीतिक दल इस तरह के बयान देते रहते हैं, लेकिन एफआईआर सिर्फ मेरे खिलाफ ही क्यों की गई। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। इटालिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की थी, इसलिए वह डरी हुई है।
विज्ञापन


बता दें, इटालिया के खिलाफ धारा 500, 504, 505 (1) (बी) और 469 के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह है पूरा मामला
इटालिया के खिलाफ 2 सितंबर 2022 को सूरत के उमरा पुलिस थाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के कारण केस दर्ज किया गया था। इटालिया ने अगस्त 2022 में अपने साथी मनोज सोराठिया पर हुए हमलों के आरोप में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को गुंडे कहकर संबोधित किया था। इसी वीडियो में उन्होंने सांघवी और पाटिल पर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम ने भी किया ट्वीट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बीजेपी इस कदर बौखलाई है कि अब हमारे गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी का अब बस एक मकसद है किस तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए। एक-एक करके सबको जेल में डालेंगे ये लोग। 



जानिए कौन हैं इटालिया
आप नेता गोपाल इटालिया गुजरात के बोटाद में हुआ था। 21 जुलाई, 1989 को जन्मे गोपाल ने गुजरात विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इटालिया गुजरात आप के अध्यक्ष भी रहे हैं। इटालिया वर्तमान में आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं। उनके पास महाराष्ट्र का सह प्रभार है। 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में इटालिया आप के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed