फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aap leader Sanjay Singh bail liquor scam money laundering case news in hindi

Sanjay Singh: संजय सिंह की जमानत से खुलेगा सिसोदिया-केजरीवाल का रास्ता, लोकसभा चुनावों के पहले आप को बड़ी राहत

Tue, 02 Apr 2024 03:49 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:49 PM IST
सार

संजय सिंह पर आरोप था कि अपने एक करीबी के माध्यम से उन्होंने शराब कारोबारियों से अवैध धन की उगाही की थी। इसके बारे में कथित लेनदेन के समय एक व्यक्ति की संजय सिंह के आवास के आसपास उपस्थिति को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
aap leader Sanjay Singh bail liquor scam money laundering case news in hindi
संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

संजय सिंह को मनी लांड्रिंग (शराब घोटाले) में सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। शराब घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गत वर्ष चार अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। लोकसभा चुनावों के ठीक पहले इसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला करने वालों में संजय सिंह सबसे मुखर रहते थे। उनके जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों को नई धार मिल सकती हैं। शराब घोटाले में संजय सिंह को राहत मिलने से इसी मामले में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को भी कानूनी राहत मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, संजय सिंह पर आरोप था कि अपने एक करीबी के माध्यम से उन्होंने शराब कारोबारियों से अवैध धन की उगाही की थी। इसके बारे में कथित लेनदेन के समय एक व्यक्ति की संजय सिंह के आवास के आसपास उपस्थिति को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। लेकिन फिलहाल संजय सिंह को इस मामले में राहत मिल गई है। हालांकि, मामले की सुनवाई चलती रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह को जमानत मिलने का आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त स्वागत किया है। पार्टी ने कहा है कि वह लगातार इस मामले में राजनीतिक प्रतिशोध के कारण कार्रवाई किये जाने की बात कहती आ रही थी। आज संजय सिंह की जमानत के बाद यह बात स्थापित भी हो गई है। पार्टी ने कहा है कि इस मामले में मनी ट्रेल स्थापित नहीं पाई गई है। पार्टी ने उम्मीद जाहिर किया है कि इसी तरह पार्टी के अन्य नेताओं को भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी और इस मामले की असलियत सामने आ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed