फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Leader Arvind Kejriwal attacks Randeep Surjewala and Congress in Goa talks about him jumping in the politics news and updates

गोवा: 'छोटा मोदी' तंज पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने काम किया होता तो मुझे राजनीति में नहीं आना पड़ता

Fri, 04 Feb 2022 04:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 04 Feb 2022 04:34 PM IST
सार

केजरीवाल का यह बयान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के उस तंज के बाद आया है, जिसमें उन्होंने आप संयोजक को 'छोटा मोदी' करार दिया था।

विज्ञापन
AAP Leader Arvind Kejriwal attacks Randeep Surjewala and Congress in Goa talks about him jumping in the politics news and updates
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने गोवा की राजधानी पणजी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि अगर कांग्रेस ने इतने सालों में जनता के लिए काम किया होता, तो उनके जैसे आदमी को राजनीति में आने की जरूरत ही न पड़ती। 
विज्ञापन


केजरीवाल का यह बयान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के उस तंज के बाद आया है, जिसमें उन्होंने आप संयोजक को 'छोटा मोदी' करार दिया था। उन्होंने कहा था कि गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपना आधार खो रही है और केजरीवाल भाजपा को कवर फायर देने आए हैं।
विज्ञापन


सुरजेवाला के इसी बयान पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, "उन्हें जो बोलना है, बोलने दीजिए, आखिर इससे क्या फर्क पड़ता है। असल में सुरजेवाला जी अपने सपनों में भी मुझे भूत की तरह देख लेते हैं। 24 घंटे, हर वक्त, मैं ही उनके दिमाग में रहता हूं। कांग्रेस के नेता मेरे बारे में भद्दी बातें कहते रहते हैं।" उन्होंने कहा कि गोवा में लोग आप के लिए मतदान करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी अच्छे काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमारी नकल करती है कांग्रेस तो इसका स्वागत है'
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही आप ने चुनावी उम्मीदवारों को वफादारी की शपथ दिलाई थी। इसके कुछ दिन बाद ही गोवा में कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के हलफनामे पर हस्ताक्षर करने और राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी की वफादारी की शपथ लेने की योजना बनाई। हालांकि, इस पर केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता का आम आदमी पार्टी की सभी अच्छी चीजों की नकल करने के लिए स्वागत है। उन्होंने कहा, "उन्हें (गांधी) हमारी अच्छी चीजों की नकल करने दें। हम चाहते हैं कि कांग्रेस हमारी योजनाओं को राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी लागू करे, जहां वह सत्ता में है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed