फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP announces new office bearers for Gujarat, Kishorbhai Desai as the State President, Manoj Sorathiya as the State General Secretary

Gujarat: आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की, पढ़ें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Sun, 12 Jun 2022 01:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Jun 2022 01:44 PM IST
सार

 गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी भी इस बार गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
AAP announces new office bearers for Gujarat, Kishorbhai Desai as the State President, Manoj Sorathiya as the State General Secretary
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसके तहत किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया वहीं इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


आप ने 8 जून को गुजरात इकाई को कर दिया था भंग
आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी राज्य चुनावों की तैयारी के मद्देनजर अपनी गुजरात इकाई को भंग कर दिया है। जल्द ही एक नई राज्य इकाई की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए नए नेताओं की टीम के जरिए ऊर्जा भरने का काम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने हिमाचल  प्रदेश संगठन को भी भंग कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद फिर नई टीम चुनी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गुजरात में इस साल दिसंबर में चुनाव
गुजरात में इस साल दिसंबर में चुनाव होना है। प्रदेश में पिछले दो दशक से भाजपा का शासन है। पिछले तीन महीने में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चार बार गुजरात आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed