{"_id":"5bb9ea8e867a55166a3e043b","slug":"aap-announces-hung-assembly-in-telangana-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में आ सकती है त्रिशंकु सरकार, आप ने जताई आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में आ सकती है त्रिशंकु सरकार, आप ने जताई आशंका
भाषा, हैदराबाद, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु सरकार बनने की आशंका जताते हुए कहा कि राज्य में कोई एक पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। दक्षिण राज्यों में ‘आप’ के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव सरकार के खिलाफ लहर चल रही है। भारती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस बार, तेलंगाना में चौंकाने वाले नतीजे होंगे। हमें भरोसा है कि यह अपेक्षित लाइन के तहत नहीं होंगे...’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना में परिदृश्य को देखते हुए, जहां भाजपा ने अलग और केसीआर के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं और तेदपा, टीजेएस और कांग्रेस में गठबंधन है...ऐसे में विधानसभा के चुनाव के नतीजे त्रिशंकु ही होंगे।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘यह वह है जिसे हम देख सकते हैं। यह एक रहस्यमय और दिलचस्प चुनाव होंगे।’’ भारती ने दावा किया कि केसीआर के खिलाफ जोरदार सत्ता-विरोधी लहर चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘लोग भले ही ना बोल रहे हों लेकिन मत पेटी बोलेगी। हम इंतजार कर रहे हैं कि तेलंगाना में लोग नई राजनीति पर विचार करें।’’ भारती ने पहले कहा था कि ‘आप’ तेलंगाना में सभी 199 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
चुनाव आयोग (ईसी) ने शनिवार को घोषणा कि थी कि तेलंगाना सहित पांच राज्यों में चुनाव सात दिसंबर से होंगे। इन सभी राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होगी। तेलंगाना विधानसभा को छह सितंबर को भंग कर दिया गया था।
यहां चुनाव पहले अगले साल लोकसभा चुनावों के साथ होने थे, लेकिन पिछले महीने विधानसभा के भंग हो जाने से इसे इस साल कराया जा रहा है।