फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aap and Congress MLAs-MP will give one month salary to Kerala flood victims

केरल बाढ़ पीड़ितों को कांग्रेस और आप विधायक-सांसद देंगे एक महीने का वेतन

Sun, 19 Aug 2018 06:43 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
aap and Congress MLAs-MP will give one month salary to Kerala flood victims

केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता केरल एवं कुछ दूसरे राज्यों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें। 

विज्ञापन


गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है। बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज की बैठक में पूरे देश में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने मांग रखी है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य को तीन हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और भारत सरकार ने अब तक 100 करोड़ रुपये दिए हैं। ये नाकाफी है। राहुल गांधी ने कहा है कि बाढ़ राहत में राजनीति नहीं हो सकती। इसमें भेदभाव नहीं हो सकता। सबको मदद की आवश्यकता है और सरकार को इसके लिए पूरे प्रयास करने होंगे।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकारों ने मदद के लिए कदम उठाया है। पंजाब की सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं। कर्नाटक की सरकार ने 10 करोड़ रुपये भेजे हैं। पुड्डुचेरी की सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि भेजी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी ने फैसला किया है कि लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद, सभी राज्यों के पार्टी विधायक और विधान परिषद के सदस्य एक महीने का वेतन केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।’’ 

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘केरल से सटे प्रांतों की कांग्रेस की इकाइयों ने बाढ़ राहत समिति का गठन किया है। ये समितियां राहत समाग्री केरल में पहुंचाएंगी।’’ केरल के राज्य आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के मुताबिक आठ अगस्त से अब तक 194 लोगों की जानें जा चुकी है । 

वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के सभी सांसद, विधायक और मंत्री केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे। केरल में भयावह बाढ़ से 194 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये केरल में राहत कार्य के लिए देने की घोषणा की। केजरीवाल ने एक ट्वीट में आज कहा,‘‘आप के सभी विधायक, सांसद और मंत्री केरल के लिए एक महीने का वेतन दे रहे है।’’ 


केजरीवाल ने जनता से आपदाग्रस्त राज्य की मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने केरल के अपने समकक्ष पिनारयी विजयन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कल ट्वीट किया,‘‘केरल के मुख्यमंत्री से बात की। दिल्ली सरकार दस करोड़ रुपये का सहयोग कर रही है। मैं हर किसी से केरल में अपने भाइयों और बहनों की मदद करने की अपील करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि केरल में आठ अगस्त से भयावह बाढ़ से 194 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 3.14 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed