फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP alleged-The investigation report of the stipend scam was not sent to the Centre, the Captain government protecting corrupt ministers

आप का आरोप: वजीफा घोटाले की जांच रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजी, भ्रष्ट मंत्रियों को बचा रही कैप्टन सरकार

Thu, 08 Jul 2021 11:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:10 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के वजीफा घोटाले की सही से जांच करने और भ्रष्ट मंत्री-अधिकारियों को जेल भेजने की मांग की है।
 

विज्ञापन
AAP alleged-The investigation report of the stipend scam was not sent to the Centre, the Captain government protecting corrupt ministers
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की कैप्टन सरकार पर भ्रष्ट मंत्रियों व अधिकरियों को बचाने का आरोप लगाया है। आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दलित छात्रों का वजीफा हड़पकर कैप्टन सरकार के मंत्री ने बता दिया है कि सरकार की नजर में दलित वर्ग की क्या अहमियत है। अगर सरकार दलित वर्ग के प्रति जरा-भी संवेदनशील है तो उसे वजीफा घोटाला की सही से जांच कराकर इसके अपराधी मंत्री और अधिकारियों को तुरंत जेल भेजना चाहिए। लेकिन पंजाब सरकार उलटे इन्हीं अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वजीफा बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करता है। यह उन्हें अपने भविष्य को सुंदर बनाने के लिए आगे बढ़ने के अवसर को हासिल करने के लिए दिया जाता है। पंजाब सरकार के एक मंत्री और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से बच्चों के इस हक को भी मार लिया गया। इससे उनका भविष्य अंधकार में पड़ गया है। उन्होंने इस मामले की जांच रिपोर्ट तत्काल केंद्र सरकार को भेजने की मांग की।
विज्ञापन


हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाए और दलित विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और मनप्रीत बादल और आधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed