By-Elections: गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए आप ने उतारा उम्मीदवार, गोपाल इतालिया को दिया टिकट
2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भूपेंद्र भयानी ने विसावदर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट से हारने वाले भाजपा नेता हर्षद रिबडिया ने आप नेता की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसी बीच दिसंबर 2023 में भूपेंद्र भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे यह सीट खाली हो गई थी।
विस्तार
आप आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने गोपाल इटालिया को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली पड़ी है, जब भयानी ने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। इससे पहले 12 मार्च को गुजरात हाईकोर्ट ने 2022 के विधानसभा चुनावों में विसावदर सीट से तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी की जीत को चुनौती देने वाली भाजपा नेता हर्षद रिबडिया की तरफ से दायर चुनाव याचिका का निपटारा कर दिया था। इससे इस सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया था।
क्या था पूरा मामला?
साल 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भूपेंद्र भयानी ने विसावदर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। भाजपा नेता हर्षद रिबडिया, जो इस चुनाव में हारे थे, ने आप नेता की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसी बीच दिसंबर 2023 में भूपेंद्र भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। इससे पहले हाईकोर्ट ने अक्तूबर 2024 में एक जनहित याचिका (पीआईएल) को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उपचुनाव कराने की मांग की गई थी। अब जब कानूनी बाधा हट गई है, तोविसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें- गुजरात हाईकोर्ट ने विसावदर चुनाव याचिका निपटाई, विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता हुआ साफ
गुजरात हाईकोर्ट का फैसला
इस पूरे मामले में भाजपा नेता हर्षद रिबडिया ने 10 मार्च 2025 को अपनी याचिका वापस ले ली। जबकि न्यायमूर्ति हसमुख सूथार की बेंच ने इस याचिका को निपटाते हुए कहा कि अब यह मामला निरर्थक हो गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य में छह खाली सीटों में से पांच पर उपचुनाव करा दिए थे, लेकिन विसावदर सीट पर मामला कोर्ट में होने के कारण उपचुनाव नहीं हो सका था। अब चुनाव आयोग जल्द ही विसावदर सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.