फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aamir khan said people will ask questions whatever you do

आप कुछ भी करें, लोग सवाल उठाएंगे ही: आमिर

Mon, 14 Mar 2016 10:32 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 14 Mar 2016 10:32 PM IST
सार

  • बोले, दर्शक मुझे 27 साल से जानते हैं, सवाल उठाने वाले मेरे साथ पक्षपात करते हैं।
  • अपने 51वीं वर्षगांठ पर मां के लिए वाराणसी में घर खरीदना चाहते हैं आमिर।

विज्ञापन
aamir khan said people will ask questions whatever you do
आमिर खान - फोटो : twitter

विस्तार

असहिष्णुता पर दिए अपने बयान से विवादों में घिरे बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को देशभक्ति को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज के प्रति संवेदनशील होना और दल में प्यार होना देशभक्ति है।

विज्ञापन


लगान, मंगल पांडे और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके आमिर ने कहा कि उनके लिए देशभक्ति का मतलब समाज की सेवा करना और लोगों के जीवन में सुधार लाना है।
विज्ञापन


सोमवार को 51 साल के हो चुके आमिर ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि वह क्या करते हैं, कुछ लोग हमेशा ही उन पर सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि ज्यादातर लोग मुझे जानते हैं। दर्शकों से मेरा नाता 27 साल पुराना है। इसलिए जो लोग मुझ पर सवाल उठाते हैं वह मेरे साथ पक्षपात करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी का पुश्तैनी घर खरीदना चाहते हैं

aamir khan said people will ask questions whatever you do
अाम‌िर खान - फोटो : aamir khan

अपनी वर्षगांठ के दिन आमिर ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ईच्छा आने फिल्म दंगल की सफलता नहीं बल्कि अपनी मां के लिए वाराणसी का पुश्तैनी घर खरीदना है।

उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के लिए वाराणसी में घर खरीदना चाहते हैं जहां उन्होंने बचपन गुजारा है। मैं चाहता हूं कि जहां उन्होंने अपना बचपन गुजारा है, उस जगह का एक बार फिर अनुभव करें।

आमिर ने कहा, ‘मैं घर खरीदने की सोच रहा था और विचार कर रहा था कि काश वहां (वाराणसी) में रहने वाले लोगों से अनुरोध कर सकता... अगर बनारस में मेरा घर हो सके तो मुझे काफी खुशी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed