फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party will make expansion in Haryana

हरियाणा में 'आप' बढ़ाएगी कुनबा, 16 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा जोड़ो अभियान का दूसरा चरण

Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Aam Aadmi Party will make expansion in Haryana
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के घर पर हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत हरियाणा के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। आप ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अभियान का दूसरा चरण 16 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली प्रदेश के संयोजक एवं हरियाणा मामलों के प्रभारी गोपाल राय और हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद  मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि 12 अगस्त को सभी विधानसभा स्तर क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें सभी हल्का उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी हल्का उपाध्यक्ष गाँव, मोहल्ले से हरियाणा जोड़ो अभियान का दूसरा चरण शुरू करेंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को आप के साथ जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सदस्यों का स्वागत केजरीवाल का पत्र देकर करेंगे
नए सदस्यों को अरविंद केजरीवाल का पत्र देकर उनका पार्टी में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी उनके साथ  बैठकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार के कामकाज तथा पार्टी के अन्य दूसरे विषयों पर चर्चा करेंगे।

इस सत्र में कोई भी सदस्य सकारात्मक और नकारात्मक सभी तरह के प्रश्न उठा सकता है। अंत में सदस्यों से पूछा जाएगा कि क्या वे अब भी आम आदमी पार्टी में जुड़े रहने, समय देने और काम करने के लिए तैयार हैं। जो भी सदस्य तैयार होंगे, उन्हें पार्टी के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे। 

शपथ पत्र भरवाने के बाद इन्हीं सदस्यों में से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुना जाएगा
सभी सदस्यों से शपथ पत्र भरवाने के बाद सम्बंधित गांव के लिए उनमें से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे।अगले चरण में सभी साथियों से उनके गांव में चार से पांच बैठक आयोजित करने के लिए कहा जाएगा। सभा की तारीख तय करते समय हल्का उपाध्यक्ष को अपने समय की उपलब्धता का ध्यान रखना है। एक गांव में एक दिन में एक ही बैठक करनी है, क्योकि हल्का उपाध्यक्ष के पास 5 पोलिंग स्टेशन/मंडल है। प्रत्येक दिन उन्हें कम से कम 3 अलग-अलग गांव में एक-एक हरियाणा जोड़ो अभियान सभा करना अनिवार्य है। 

हल्का उपाध्यक्ष संभालेंगे सभाओं की जिम्मेदारी
हरियाणा जोड़ो अभियान की सभाओं के लिए लाउडस्पीकर से मुनादी  करवाना है, पर्चे बटवाने हैं, अरविन्द केजरीवाल का ऑडियो सन्देश चलाना है तथा रजिस्टर में सबकी उपस्थिति दर्ज करानी है। उसके बाद सभा का आयोजन करना है। तमाम सभाओं में मुनादी के लिए हैंड माइक, पर्चा, टोपियां, सदस्यता रसीद तथा उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी हल्का उपाध्यक्ष की होगी।


कामकाज की पड़ताल के लिए ऑब्जरवर भी आएंगे 
सभी विधानसभाओं में ऑब्जरवेशन के लिए प्रदेश/केंद्रीय कार्यालय से एक आब्जर्वर भेजा जाएगा। यह पदाधिकारियों के काम में मदद करने के साथ-साथ संगठन और कामों का अवलोकन करेगा। प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट पार्टी की केंद्रीय इकाई को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed