फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party Releases Second List for MCD elections

MCD चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची

Sun, 05 Mar 2017 01:03 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Sun, 05 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party Releases Second List for MCD elections
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एमसीडी चुनावों के लिए 89 उम्मीदवारों वाली दूसरी सूची जारी कर दी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि इस सूची में 51 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने पहली सूची में 119 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। बाकी नामों की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जा सकती है।
विज्ञापन


आपको बता दें, दिल्ली में 3 नगर निगम इकाईयां हैं जिन्हें उत्तर, दक्षिण और पूर्वी निगम में विभाजित किया गया है। कुल 272 सीटों वाली दिल्ली एमसीडी में आप ने कुल 208 सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। अब सिर्फ 64 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय होना बाकी है। पांडे ने कहा कि उन्होंने टिकट वितरण के समय पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


इस सूची के नामों का फैसला पार्टी की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने किया है। इन नामों में आसमां मसूद का नाम प्रमुख है। आसमां के पति मसूद अली खान ने 2013 में सीलमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी को इन 272 सीटों के लिए कुल 10,000 आवेदन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नगर निगम की सत्त पर है नजर

Aam Aadmi Party Releases Second List for MCD elections
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का राज है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार आने के बाद कूड़े की समस्या पर जमकर विवाद खड़ा हुआ था। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अप्रत्याशित बहुमत मिला था। आप ने 70 में 67 सीटें जीतकर सूपड़ा साफ किया था। 

इन चुनावों में भी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। आप निगमों में भाजपा और कांग्रेस की वित्तीय गड़बड़ियों का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। दिल्ली में कई संस्थाओं की बोलबाला है। दिल्ली सरकार और नगर निगमों के अलावा दिल्ली विकास प्राधिकरण भी दिल्ली में कार्यरत है।

इन निगम चुनावों आम आदमी पार्टी की नजरें दिल्ली पर एक बार फिर कब्जा करने पर होंगी। आप कई बार एमसीडी में नाना प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed