{"_id":"61421e1e8ebc3ece454fa476","slug":"aam-aadmi-party-launches-selfie-with-temple-campaign-know-more-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने शुरू की सेल्फी विद टेंपल अभियान की शुरूआत, जानिये क्यों हुई ये पहल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने शुरू की सेल्फी विद टेंपल अभियान की शुरूआत, जानिये क्यों हुई ये पहल
Wed, 15 Sep 2021 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:54 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि केवल चार दिनों के बीच 22,976 लोगों ने अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव देकर बताया है कि उत्तराखंड राज्य के मंदिरों की स्थिति को बेहतर करने के लिए और उसे पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में सेल्फी विद टेंपल अभियान की शुरुआत की है। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास या जिन मंदिरों से उनका विशेष लगाव हो, उनके साथ अपनी एक सेल्फी लेकर पोस्ट करें। इसके साथ ही इन मंदिरों की वर्तमान स्थिति को सुधारने और उसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि अब तक इस अभियान से चार दिनों में 24 हजार लोग जुड़ चुके हैं।
आम आदमी पार्टी नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि केवल चार दिनों के बीच 22,976 लोगों ने अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव देकर बताया है कि उत्तराखंड राज्य के मंदिरों की स्थिति को बेहतर करने के लिए और उसे पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक राजधानी की सफल वेबसाइट लॉन्च के बाद अब आप पार्टी अपना नया अभियान सेल्फी विद टेंपल शुरु करने जा रही है।
इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता से अपील करती है कि लोग आपके गांव-शहर, मोहल्ले में जहां कहीं भी आपके ईष्ट देवता, मंदिर या पौराणिक देव स्थल हैं उसकी जानकारी जनता सेल्फी विद टेंपल के जरिए हमसे साझा करे जो उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।