फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din Cockroach Janta Party CJP Protest Supreme Court Cases, West Bengal Rajya Sabha Polls Jagannath Yatr

आज के दिन: सीजेपी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान, भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Fri, 24 Jul 2026 06:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din Cockroach Janta Party CJP Protest Supreme Court Cases, West Bengal Rajya Sabha Polls Jagannath Yatr
24 जुलाई 2026 की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
आज 24 जुलाई 2026, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज पूरी दुनिया की नजरें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से बुलाए गए देशव्यापी प्रदर्शन पर रहेंगी। वहीं हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों के पार्टी छोड़ने की वजह से उनकी खाली हुई राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके अलावा ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा की भी शुरुआत होगी। इस दिन भगवान अपनी मौसी के घर से मंदिर की ओर लौटते हैं। 
विज्ञापन

आइये जानते हैं आज के बड़े कार्यक्रम...


1. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
नीट पेपर लीक के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और हाल ही में 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 24 जुलाई को देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन हर जिला, एक दिन, एक मांग के नारे के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पार्टी ने छात्र संघों और सिविल सोसाइटी से अपने-अपने जिलों में एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन

2. एसएफआई की राष्ट्रव्यापी छात्र हड़ताल और 'रात जागो' अभियान
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने भी नीट पेपर लीक और 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ 24 जुलाई को पूरे देश में छात्र हड़ताल और कक्षाओं के बहिष्कार का एलान किया है। इसके अलावा, इसी दिन रात 10 बजे से देश भर में रात जागो, देश जागो नाम से एक रात्रिकालीन विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मशाल रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

3. सीजेपी के प्रदर्शन मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई 
दिल्ली हाईकोर्ट 24 जुलाई को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा। इसमें 20 जुलाई को हुए सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस प्रदर्शन में हिंसा, पत्थरबाजी और संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई थी, इसलिए पुलिस की सभी एफआईआर किसी विशेष जांच एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए।

4. भोजशाला नमाज विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर के पास नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में शिकायत की है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार की नमाज के लिए दी गई नई जगह विवादित स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर है, जबकि सॉलिसिटर जनरल ने इसके 900 मीटर दूर होने का दावा किया है और इसे सुधारने का आश्वासन दिया है।

5. पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव
भारत निर्वाचन आयोग (ईसी) की तरफ से 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की तीन खाली राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे और इसी दिन वोटों की गिनती भी पूरी कर ली जाएगी। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व सांसदों- सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक द्वारा इस महीने की शुरुआत में दिए गए इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।
विज्ञापन

6. पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा
ओडिशा के पुरी में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रसिद्ध बहुदा यात्रा (वापसी रथ यात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें उनके रथों को वापस 12वीं सदी के मुख्य मंदिर में ले जाया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पुख्ता सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

7. ब्रिक्स की उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य बैठक 
चंडीगढ़ में चल रही 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के क्रम में 24 जुलाई को एक उच्च-स्तरीय साइड इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसका विषय 'ब्रिक्स डायलॉग: डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स से एआई-सक्षम हेल्थकेयर तक' है। इसका मकसद ब्रिक्स देशों के बीच जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और मरीजों की देखभाल के लिए डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

8. राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में भारत के अहम मुकाबले 
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों में 24 जुलाई का दिन भारत के लिए पदकों के लिहाज से काफी अहम रहेगा। इस दिन पैरा पावरलिफ्टिंग के पुरुष और महिला वर्ग के कई फाइनल मुकाबले होंगे, जिनमें अशोक कुमार मलिक, परमजीत कुमार और सुधीर जैसे खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही जिम्नास्टिक में पुरुषों का टीम फाइनल होगा; बॉक्सिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में कई अहम भारतीय मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed