{"_id":"6a78954cc3c9761f4c09f2a8","slug":"aaj-ke-din-10-august-2026-todays-big-event-from-jharkhand-to-delhi-and-nepal-know-important-events-of-the-day-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई
Mon, 10 Aug 2026 06:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
आज के दिन।
- फोटो : अमर उजाला
10 अगस्त 2026 सोमवार को श्रावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी/त्रयोदशी है। आज का दिन देश और दुनिया में कई बड़े तकनीकी बदलावों, कोर्ट से जुड़े अहम मामलों और व्यापक जन-आंदोलनों का गवाह बनने जा रहा है। संसद से लेकर सड़कों तक और दिल्ली से काठमांडू तक सोमवार को कई बड़े घटनाक्रम होने वाले हैं।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने सोमवार को पूर्व-निर्धारित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया है। हाल ही में राज्य के मंत्रियों ने छात्र नेताओं से मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उनकी मांगों को संवेदनशील तरीके से रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें आधिकारिक रूप से पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सड़क पर उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
1. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का 'विधानसभा घेराव'
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने सोमवार को पूर्व-निर्धारित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया है। हाल ही में राज्य के मंत्रियों ने छात्र नेताओं से मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उनकी मांगों को संवेदनशील तरीके से रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें आधिकारिक रूप से पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सड़क पर उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
2. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का देशव्यापी चक्का जाम और 'जेल भरो' आंदोलन
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सोमवार से अपने बड़े आंदोलन के पहले चरण की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत देश भर में 1,000 से अधिक स्थानों पर जेल भरो, रेल रोको और सड़क रोको जैसे बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। इस आंदोलन की तैयारियों में पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती गांवों के किसान भी बड़ी संख्या में जुटे हैं जो तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
3. मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की तरफ से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने जा रहा है, जिसमें नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों की समयबद्ध जांच, तस्करों की संपत्ति जब्त करने और देश भर में एक समान जांच प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। याचिका के मुताबिक, साल 2025 में नशीली दवाओं के मामलों में 53% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन