फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAIB Report Air Asia and Indigo planes were narrowly saved from colliding in the air

रिपोर्ट: हवा में टकराने से बाल-बाल बचे थे एयर एशिया और इंडिगो के विमान, बस 300 फुट की रह गई थी दूरी

Wed, 25 Aug 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 03:38 AM IST
सार

  • रिपोर्ट के मुताबिक, एयर एशिया इंडिया की अहमदाबाद-चेन्नई उड़ान और इंडिगो की बंगलूरू-वडोदरा उड़ान 29 जनवरी को एक दूसरे से टकराने से बाल-बाल बच गए थे

विज्ञापन
AAIB Report Air Asia and Indigo planes were narrowly saved from colliding in the air
एयर एशिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर एशिया इंडिया की अहमदाबाद-चेन्नई उड़ान और इंडिगो की बंगलूरू-वडोदरा उड़ान 29 जनवरी को एक दूसरे से टकराने से बाल-बाल बच गए थे। दोनों विमान आठ किलोमीटर के दायरे में आ गए थे। मुंबई हवाई क्षेत्र के ऊपर उनकी ऊर्ध्वाधार (वर्टिकल) दूरी 300 फुट रह गई थी। 

विज्ञापन

इसी महीने जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस ‘गंभीर चूक’ का संभावित कारण हवाई यातायात नियंत्रक का स्थिति से अवगत नहीं होना था। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अन्य संभावित कारण यह था कि मुंबई हवाई अड्डे पर नियंत्रक द्वारा स्थिति का मूल्यांकन पहले से मन में कोई विचार बनाकर किया गया था।

विज्ञापन

घटना का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद से दक्षिण भारत जाने वाली ज्यादातर उड़ानें भावनगर के ऊपर से जाती हैं। हालांकि, 29 जनवरी को, एयर एशिया इंडिया की उड़ान उस मार्ग पर थी जिसका उपयोग आमतौर से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने वाले विमानों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में बदलाव की वजह से बनी स्थिति
एयर एशिया इंडिया के विमान द्वारा मार्ग में बदलाव किए जाने और विपरीत दिशा से आने वाली इंडिगो उड़ान के सीधे मार्ग पर होने के कारण यह स्थिति बनी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पर्याप्त दूरी बनी हुई थी, हवाई यातायात नियंत्रक की स्वचालित प्रणाली ने पूर्वानुमानित चेतावनी जारी की। हालांकि, नियंत्रक ने विजुअल अनुमानित चेतावनी पर गौर नहीं किया। इसमें कहा गया है कि नियंत्रक अपने पिछले अनुभव के कारण यह मान रहा था कि एयर एशिया इंडिया की उड़ान भावनगर के ऊपर अपने सामान्य मार्ग पर है। इसलिए नियंत्रक ने सोचा कि एयर एशिया इंडिया की उड़ान इंडिगो की उड़ान के बहुत करीब नहीं है।



ऐसे टली दुर्घटना
जब तक नियंत्रक को स्थिति का एहसास हुआ, तब तक एयर एशिया इंडिया की उड़ान 38,008 फुट की ऊंचाई तक पहुंच गई थी, जबकि इंडिगो की उड़ान 38,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। एयर एशिया इंडिया की उड़ान और ऊंची होती गई, क्योंकि उसकी ट्रैफिक टकराव बचाव प्रणाली (टीसीएएस) ने पायलटों को चेतावनी जारी की थी। वहीं, इंडिगो की उड़ान 38,000 फुट की ऊंचाई पर ही बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed