फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray Will Definitely Go To Jail In Disha Salian Death Case says Narayan Rane

Disha Salian Death Case: 'दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे निश्चित जेल जाएंगे', नारायण राणे का दावा

Sun, 17 Dec 2023 03:32 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 17 Dec 2023 03:32 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर मुंबई पुलिस ने 15 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था।

विज्ञापन
Aaditya Thackeray Will Definitely Go To Jail In Disha Salian Death Case says Narayan Rane
भाजपा नेता नारायण राणे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामला महाराष्ट्र में राजनीति रूप ले रहा है। मुंबई पुलिस की एसआईटी फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस बीच भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को दावा किया कि दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे निश्चित रूप से जेल जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री राणे ने कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं, सुशांत सिंह और दिशा सालियान दोनों की हत्या की गई है। जब दोनों की मौत हुई तो उनकी सरकार थी और हत्या कराई गई थी। मैंने उस वक्त भी कहा था कि इसमें एक मंत्री शामिल है। पहले कोई जांच नहीं हुई और अब जांच हो रही है। अब सच्चाई सामने आ जाएगी। आदित्य ठाकरे निश्चित रूप से जेल जाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर 15 दिसंबर को मुंबई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने दिए थे SIT जांच के आदेश
महाराष्ट्र सरकार ने 12 दिसंबर, 2023 को दिशा सालियान की मौत की एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। एसआईटी का गठन एडिशनल कमिश्नर नार्थ रीजन के नेतृत्व में किया गया है। एसआईटी ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बीते वर्ष दिसंबर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा को सूचित किया था कि सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।


2020 में हुई थी दिशा की मौत
मालूम हो कि 2020 में दिशा सालियान की मौत हुई थी। उनकी मौत की वजह, आत्महत्या बताई गई थी। लेकिन इस मौत को अबतक संदिग्ध माना जाता रहा है। गौरतलब है कि दिशा सालियन बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर भी थी और कई लोग दोनों ही मौत को जोड़ते हुए आशंका जता रहे थे। राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed