{"_id":"5e282e828ebc3e4b25045dd1","slug":"aaditya-thackeray-gets-cabinet-nod-to-keep-mumbai-open-24x7-from-jan-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में 27 जनवरी से 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और मल्टीप्लेक्स, महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में 27 जनवरी से 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और मल्टीप्लेक्स, महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी
Wed, 22 Jan 2020 05:02 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के मुंबई नाइटलाइफ योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है। इस योजना के तहत 27 जनवरी से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और नरीमन प्वाइंट जैसे गैर-आवासीय क्षेत्रों में मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकानें और भोजनालय 24 घंटे खुले रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, ये योजना किसी पर थोपी नहीं गयी है। मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकानें और रेस्तरां खोलने है या नहीं ये उनके मालिक पर निर्भर करेगा।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को आदित्य ठाकरे ने कहा था कि लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर की तरह मुंबई में भी नाइटलाइफ योजना की शुरुआत होनी चाहिए। जैसे हम ऑनलाइन शॉपिंग 24 घंटे करते हैं इसी तरह शॉपिंग मॉल और रेस्तरां भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, नाइटलाइफ के दौरान लोगों को शराब पीने की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल मुंबई के 25 मॉल्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी गई है। लेकिन पब और शराब की दुकानें पहले की तरह देर रात 1.30 बजे तक बंद हो जाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से नाइटलाइफ के दौरान सभी जगहों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन