फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya takes aim at MP Shrikant Shinde for leading official tour to Netherlands

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने श्रीकांत शिंदे के आधिकारिक नीदरलैंड दौरे पर उठाए सवाल, पूछा- कौन उठा रहा खर्चा

Sat, 20 Jan 2024 11:27 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

उद्धव गुट की शिवेसना के नेता आदित्य ठाकरे ने सांसद श्रीकांत शिंदे के नीदरलैंड के आधिकारिक दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। आदित्य ठाकरे ने पूछा कि क्या विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के लिए मंजूरी दे दी है। इस यात्रा के लिए किसने भुगतान किया है, महाराष्ट्र सरकार या नीदरलैंड सरकार ने।

विज्ञापन
Aaditya takes aim at MP Shrikant Shinde for leading official tour to Netherlands
श्रीकांत शिंदे-उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्धव गुट की शिवेसना के नेता आदित्य ठाकरे ने सांसद श्रीकांत शिंदे के नीदरलैंड के आधिकारिक दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को बिना नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बागियों  का एक सांसद कल्याण डोंबिवली और ठाणे के नागरिक आयुक्तों और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण(एमएमआरडीए) के अतिरिक्त आयुक्त के साथ नीदरलैंड गया है। 
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे का श्रीकांत शिंदे के नीदरलैंड दौरे पर सवाल
उद्धव गुट की शिवसेना के नेता ने कड़े सवाल खड़े करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कब से सांसदों को शहरी विकास विभाग के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। आदित्य ठाकरे ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या इस प्रतिनिधिनमंडल का नेतृत्व इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह संबंधित विभाग के मंत्री के बेटा है या इसलिए कि वह एक सांसद हैं। 
विज्ञापन


क्या विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी- आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि क्या विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही कहा कि इस यात्रा के लिए किसने भुगतान किया है, महाराष्ट्र सरकार या नीदरलैंड सरकार ने। गौरतलब है कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वह कल्याण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के भक्तों को भाजपा कराएगी अयोध्या में दर्शन
तमाम राजनीतिक बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र को राममय बनाने की तैयारी शुरू की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश भाजपा ने अयोध्या दर्शन अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान का प्रमुख संजय उपाध्याय को बनाया गया है। वहीं, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को रामलला के दर्शन का प्रमुख बनाया गया है, जो मुंबई के भक्तों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन सुलभ कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed