{"_id":"5bd8e0b7bdec225d4c0a90d6","slug":"aadhar-service-centers-will-be-built-on-the-lines-of-passport-service-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर बनेंगे ‘आधार सेवा केंद्र’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर बनेंगे ‘आधार सेवा केंद्र’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर आधार सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। यह बात मंगलवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे ने कही। पांडे ने कहा कि आधार सेवा केंद्रों से नामांकन और अपडेटेशन सुविधा सुगम हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
यह एक बड़ी परियोजना है। इसके तहत नामांकन और अपडेटेशन सेवाओं के लिए सुगमता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पांडे ने कहा कि पहले चरण में 53 शहरों और नगरों में 114 ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें सभी राज्यों की राजधानियां शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया कि ये केंद्र अभी बैंकों, डाकघरों और सरकारी परिसरों में चल रहे आधार केंद्रों के अतिरिक्त होंगे।
विज्ञापन
पांडे ने इस बड़ी परियोजना की पहली बार आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए कहा कि आधार सेवा केंद्रों के जरिये हम परेशानी मुक्त और निवासियों के अनुकूल नामांकन और अपडेटेशन सुविधा सुनिश्चित करेंगे। इस बीच, यूआईडीएआई के सूत्रों ने कहा कि इन केंद्रों की निगरानी सीधे प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन