फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A women gave birth to twin babies at age of 74 years in Andhra Pradesh

74 साल की आयु में महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दर्ज हो सकता है विश्व रिकॉर्ड

Thu, 05 Sep 2019 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती (आंध्र प्रदेश) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Sep 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
A women gave birth to twin babies at age of 74 years in Andhra Pradesh
74 साल की आयु में जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली ई मंगयम्मा - फोटो : एएनआई

आंध्र प्रदेश में 50 साल से भी अधिक समय से मां बनने का इंतजार कर रही एक महिला ने 74 वर्ष की आयु में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में द्रक्षरमम की ई मंगयम्मा ने गुंटुर के एक निजी अस्पताल में आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया।  

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगयम्मा का विवाह साल 1962 में ई राजा राव के साथ हुआ था। हाल ही में जब उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने 55 साल की आयु में कृत्रिम गर्भाधान के रास्ते से बच्चे को जन्म दिया,  मंगयम्मा को भी लगा की यह रास्ता उनके लिए भी फलदायक हो सकता है और उन्होंने आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने का विचार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का मानना है कि यह हो सकता है विश्व रिकॉर्ड

डॉक्टरों का कहना है कि यह एक विश्व रिकॉर्ड हो सकता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड स्पेन की एक महिला के पास है, जिसने 66 साल की आयु में बच्चे को जन्म दिया था। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सनक्कायल अरुणा ने बताया कि महिला और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।



अस्पताल के निदेशक डॉ. उमाशंकर ने बताया कि मंगयम्मा ने आईवीएफ तकनीक से मां बनने के लिए पिछले साल उनसे संपर्क किया था। इस साल जनवरी में उन्होंने गर्भधारण किया। आज उन्होंने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है, दोनों स्वस्थ हैं। मंयगम्मा आईसीयू में है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed