फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A woman was dragging her 100 year old mother on a cot for withdraw her pension money, Odisha government suspended Branch manager

100 साल की वृद्ध मां को खाट पर खींचते हुए बैंक पहुंची महिला, शाखा प्रबंधक निलंबित

Tue, 16 Jun 2020 11:31 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jun 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
A woman was dragging her 100 year old mother on a cot for withdraw her pension money, Odisha government suspended Branch manager
100 साल की मां को खाट पर खींचते हुए बैंक पहुंची महिला - फोटो : ANI

ओडिशा में सोमवार को 70 साल की एक महिला अपनी 100 साल की वृद्ध मां को खाट पर खींचते हुए बैंक पहुंची। बैंक के कहने पर महिला को ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। अब उस बैंक के प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ओडिशा राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग ने मीडिया को बताया कि नुआपाड़ा जिला के खरियार ब्लॉक के अधीन आने वाले बरगांव उत्कल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार प्रधान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि महिला अपनी मां के जन धन खाते से पेंशन राशि के डेढ़ हजार रुपये की निकालने के लिए गई थी। इसपर बैंक ने मना करते हुए उससे खाताधारक को खुद आने की बात कही। इसके बाद 70 साल की पूंजीमती अपनी मां लाभो बाग को खाट पर लिटाकर खाट खींचते हुए बैंक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की इस गलती पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा सरकार ने बैंक प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। वहीं, 100 साल की वृद्धा लाभो की मदद के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट आगे आया है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नुआपाड़ा के संगठन मंत्री आचार्य सुदर्शन देव और उनकी टीम वृद्धा के गांव पहुंची।


ट्रस्ट के लोगों ने वृद्धा को डेढ़ हजार रुपये नकद राशि, एक माह का राशन और कोरोना से बचने के लिए मां-बेटी दोनों को मास्क प्रदान किया। साथ ही गांव की दो और बुजुर्ग महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed