{"_id":"5bc33dddbdec2265a1060ef5","slug":"a-tv-journalist-injured-in-assault-near-house-in-mumba","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में अपने घर के नजदीक हुए हमले में टीवी पत्रकार घायल, मामला दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में अपने घर के नजदीक हुए हमले में टीवी पत्रकार घायल, मामला दर्ज
भाषा, मुंबई
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण मुंबई में रविवार तड़के एक टेलीविजन पत्रकार पर उसके घर के नजदीक अज्ञात लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। उन्होंने इसे सुनियोजित हमला बताया है। एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करने वाले हरमन गोम्स शनिवार देर रात टैक्सी में अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) डी चव्हाण ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह कैब से उतरा। उसने देखा कि गामदेवी इलाके में उसके घर के नजदीक चार से छह लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
चव्हाण ने बताया कि इन लोगों ने गोम्स को गाली देनी शुरू कर दी और बाद में उस पर कथित तौर पर हमला किया। गोम्स ने संवाददाताओं को बताया कि यह स्पष्ट रूप से एक सुनियोजित हमला था। उन्होंने मेरी आंखों पर वार किया। मेरी आंख के पास छह टांके लगे हैं। उन्होंने मेरे दोस्त पर भी हमला किया।
विज्ञापन
चव्हाण ने बताया कि हमले में पत्रकार घायल हो गया और उसकी शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैर कानूनी तरीके से एकत्र होने), 147 (बलवा), 324 (घातक हथियारों से हमला करने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि हमले के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शहर के पत्रकार संगठनों ने हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तुरंत दर्ज नहीं की।