{"_id":"62de49a7d7eca609580e95e2","slug":"a-trainee-aircraft-crashed-in-a-farm-in-kadbanwadi-village-of-indapur-taluka-in-pune-district-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aircraft Crashed Video: दो टुकड़ों में बंट गया विमान, बाल-बाल बची महिला ट्रेनी पायलट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aircraft Crashed Video: दो टुकड़ों में बंट गया विमान, बाल-बाल बची महिला ट्रेनी पायलट
Mon, 25 Jul 2022 02:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:26 PM IST
सार
Pune Trainee Aircraft crashed: महाराष्ट्र के पुणे में आज सुबह करीब 11.30 बजे एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान दो टुकड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षु विमान क्रैश
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में आज सुबह करीब 11.30 बजे एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 22 वर्षीय महिला पायलट घायल हो गई। इस हादसे में विमान दो टुकड़ों में बंट गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विमान जिस खेत में गिरा उस समय आसपास में किसान काम भी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वहां काम कर रहे किसान डर गए।
विज्ञापन
यहां देखें वीडियो...
विज्ञापन
तकनीकी खराबी की आशंका
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जानकादी देते हुए बताया कि ट्रेनी पायलट का नाम भाविका राठौड़ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान कार्वर एविएशन बारामती का है। पावर सप्लाई में तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विज्ञापन