फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A sudden change in weather marked by dust storm & strong winds hit Delhi

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर, 56 लोगों की मौत, 27 फ्लाइट डायवर्ट

Sun, 10 Jun 2018 04:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jun 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
 A sudden change in weather marked by dust storm & strong winds hit Delhi

मौसम ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में शनिवार को अचानक करवट बदली। दिल्ली-एनसीआर में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के कारण शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवा के साथ आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। 

विज्ञापन


खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली 27 उड़ानों के रूट बदलने पड़े, जबकि कई उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली में ब्लू व रेड लाइन मेट्रो सेवा और करीब आधा दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के लोग शनिवार सुबह से ही भारी उमस के कारण बेहाल थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता 49 से 74 फीसदी तक रिकॉर्ड की गई। आंधी-बारिश के कारण छुट्टी का दिन होने के बावजूद राजधानी में जाम से लोगों को परेशानी हुई। तेज आंधी से कई जगह पेड़ टूटने की सूचना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई से अब तक 400 लोगों की मौत

शुक्रवार-शनिवार को बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई राज्यों में मरने वालों की संख्या 56 हो गई है, जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं। दो दिन के भीतर उत्तर प्रदेश में 26, बिहार में 14, ओडशा में 10, झारखंड में 4 और मध्य प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई है। मई से अब तक तूफान और बिजली गिरने से देशभर में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित

 A sudden change in weather marked by dust storm & strong winds hit Delhi

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी शनिवार को धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में भी हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

मुंबई बेहाल, सड़कें जलमग्न, ट्रेन व हवाई सेवाएं प्रभावित

मानसून की पहली ही बारिश में मुंबई बेहाल हो गई। सड़कों पर पानी जमा हो गया और ट्रेन व विमान सेवाएं प्रभावित हो गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में उड़ानों में 20 से 40 मिनट तक की देरी हुई। उपनगरीय ट्रेनें 15 से 20 मिनट देरी से चलीं।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि पटरियों पर जल जमाव को देखते हुए कई फास्ट गाड़ियों को स्लो ट्रैक पर डायवर्ट करना पड़ा। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा है कि कोई उड़ान रद्द नहीं हुआ है, लेकिन उड़ानें 15 से 20 मिनट देरी से हुई हैं। ठाणे में बिजली गिरने से एक मछुआरे और सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

दो दिन पहाड़ी राज्यों में आ सकती है आंधी

 A sudden change in weather marked by dust storm & strong winds hit Delhi

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन हिमालय के पहाड़ी राज्यों में तेज गर्जन और बिजली के साथ आंधी आ सकती है। राजधानी और आसपास के राज्यों पर भी इसका असर पड़ सकता है। तटीय क्षेत्र वाले राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना है।

रविवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। रविवार और सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के साथ हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, यूपी, झारखंड समेत दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ गर्जन की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 मई से फिर उमस भरी गर्मी पड़ सकती है। बंगाल की खाड़ी में 10 जून और अरब सागर में कोंकण व गोवा तट पर 12 जून तक तेज हवा के साथ ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed